Sonic SVM (SONIC) 7 January को लाइव हुआ, और उसके TikTok-बेस्ड टेप-टू-अर्न गेम के प्लेयर्स को उनके इन-गेम एक्टिविटी के लिए एयरड्रॉप्ड टोकंस मिले हैं।
पिछले साल टेप-टू-अर्न गेम्स काफी मशहूर हुए थे, जैसे Notcoin और Hamster Kombat। टेप-टू-अर्न गेम्स आम तोर पर The Open Network (TON) चैन से संभंधित होते है, लेकिन Sonic SVM इससे अलग जाकर Solana पर लॉंच हुआ है। चलिए, इस टोकन का एक गहरा एनालिसिस करते हैं।
Sonic SVM क्या होता है?
Sonic SVM Solana का पहला Virtual Machine (SVM) नेटवर्क एक्सटेंशन है, जो गेमिंग और ऍप्लिकेशन्स पर फोकस करता है। इसका फ्रेमवर्क Sonic HyperGrid के नाम से जाना जाता है, जो Solana पर ऑप्टिमिस्टिक रोलप्स को मैनेज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Solana की शानदार परफॉरमेंस और HyperGrid की हॉरिजॉन्टल स्केलेबिलिटी को कंबाइन करके, यह टोकन High Transaction Throughput (TPS), कॉस्ट एफिशिएंसी, और नियर-इंस्टेंट स्टेट सिंक्रोनाइजेशन ऑफर करता है, जो ऑन-चैन गेमिंग एक्सपीरियंस का एक नया स्टैण्डर्ड सेट करता है।
Sonic SVM के फीचर्स क्या है?
Sonic SVM के कई जरूररी फीचर्स हैं, जैसे :
- यूटिलिटी टोकंस: 10 से ज़्यादा एक्टिव गेम्स के साथ, यह SonicX और TikTok एप को सपोर्ट करता है, जो Web2 यूज़र्स को Web3 इकोसिस्टम में ऑनबोर्ड करता है।
- टूल पेमेंट: Sonic SVM रोलप प्लेटफॉर्म्स और ऍप्लिकेशन्स में गुड्स और सर्विसेस के लिए पेमेंट के रूप में इस्तेमाल होता है।
- स्टैकिंग रिवार्ड्स: यूज़र्स अपने टोकंस स्टेक कर सकते हैं ताकि नेटवर्क सिक्योरिटी और इकोसिस्टम ग्रोथ में योगदान दे सके और रिवार्ड्स कमा सकें।
- वोटिंग गवर्नेंस: यह टोकन यूज़र्स को कम्युनिटी के ज़रूरी निर्णयों में भाग लेने का मौका देता है, जिससे इंगेजमेंट और कलेक्टिव निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा दिया जाता है।
- वालिडेटर्स और डेलीगेट्स: Sonic HyperGrid पर वालिडेटर्स को Sonic SVM स्टेक करना पड़ता है जिससे उन्हें veSonic और सरप्लस फीस के रूप में रिवार्ड्स मिलते हैं।
Sonic SVM के टोकेनोमिक्स को समझना
Sonic SVM का टोटल सप्लाई 2.4 billion है, और इनिशियल सर्कुलेटिंग सप्लाई 15% है। टोटल सप्लाई का 57% कम्युनिटी को दिया गया है, जिसमे 30% इकोसिस्टम और कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए, 20% Sonic HyperGrid रिवार्ड्स के लिए, और 7% इनिशियल क्लेम के लिए है। बाकी 20% फाउंडेशन के लिए, 8% अर्ली सपोटर्स के लिए, और 15% इन्वेस्टर्स के लिए रिज़र्व किया गया है। इसका फुल सप्लाई 6 सालों में डिस्ट्रीब्यूट होगा।

इकोसिस्टम ग्रोथ और डीसेंट्रलाइज़ेशन को सुनिश्चित करने के लिए, कोई भी टीम या इन्वेस्टर टोकंस पहले 12-18 महीने तक अनलॉक नहीं होंगे। लॉक्ड टोकंस को इस पीरियड में स्टेक नहीं किया जा सकता। यह टोकन रिलीज़ स्ट्रेटेजी पहले इकोसिस्टम और कम्युनिटी को प्रायोरिटी देती है।
सनक्रिप्टो पर Sonic SVM कैसे खरीदे?
भारत में Sonic SVM या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की सनक्रिप्टो एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको SONIC खरीदने में मदद करेगी:
- सनक्रिप्टो अप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- Sonic SVM खरीदने के लिए, सनक्रिप्टो पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से SONIC को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके Sonic SVM को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने SONIC होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर में…
Sonic SVM Solana इकोसिस्टम में गेमिंग लैंडस्केप को रीशेप कर रहा है। इसकी यूनिक टोकन डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रेटेजी, अनोखे टेक्नोलॉजिकल अडवांटेजेस, और काफी सारे यूज़ केसेस ने डेवलपर्स और यूज़र्स के लिए बहुत सारे मौके ला रहा हैं। इन-गेम एसेट ट्रेडिंग से लेकर DeFi ऍप्लिकेशन्स तक, यह टोकन काफी पोटेंशियल दिखाता है। जैसे-जैसे इकोसिस्टम इवॉल्व होता जायेगा, यह ब्लॉकचैन गेमिंग स्पेस में लीडर बनने की तरफ कदम बढ़ाएगा और इंडस्ट्री को नए उचाईयों तक लेकर जाएगा।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।