Listen 0:00

भारत में Spot Bitcoin ETF कैसे खरीदे?

भारत में Spot Bitcoin ETFs का इंट्रोडक्शन क्रिप्टोकरेंसी को मेनस्ट्रीम फिनांशियल लैंडस्केप में इंटेग्रेट करने की तरफ एक बहुत बड़ा कदम है। 

US के Securities and Exchange Commission (SEC) का Spot Bitcoin ETF को अप्रूव  करना क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी उप्लभ्धि है, खास तौर पे इन्वेस्टर्स और क्रिप्टो के उत्सको के लिए। ये निर्णय काफी ज़रूरी है क्यूंकि इससे ट्रेडिशनल फाइनेंस और क्रिप्टोकरेंसी के बीच का अंतर कम हो सकता है, और इससे Bitcoin ज़्यादा लोगों के लिए एक्सेसिबल भी हो जाएगा। आइये इस पर गहरी से बात करते है और समझते हैं की आप भारत में Spot Bitcoin ETF कैसे खरीद सकते हैं।

Spot Bitcoin ETF क्या है?

Spot bitcoin ETF एक एक्सचेंज-ट्रेडेड फण्ड है जो Bitcoin की करंट मार्केट प्राइस (स्पॉट प्राइस) को ट्रैक करता है। ये Bitcoin फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स के ऊपर बेस्ड ETFs से काफी अलग होता है, क्यूंकि Spot Bitcoin ETF सीधे BTC में इन्वेस्ट करता है। 

इस एप्रोच से इन्वेस्टर्स के लिए अपने पोर्टफोलियो में BTC इंक्लूड करना आसान हो जाता है। मैनेजमेंट फीस और ब्रोकरेज कमीशंस तो लगते ही हैं, लेकिन ये कॉस्ट्स सीधे BTC खरीदने और होल्ड करने के मुकाबले काफी सस्ती हो सकती हैं। 

SEC के अप्रूवल के बाद दुनिया भर में काफी सारे प्लेटफॉर्म्स ने Spot Bitcoin ETF को खरीदा है:

Spot-Bitcoin-ETF

Spot Bitcoin ETF के क्या लाभ है?

भारत में Spot Bitcoin ETFs के कई फायदे हैं, जैसे:

  1. एक्सेस का आसान तरीका: इनसे क्रिप्टो मार्केट में एंट्री लेना काफी आसान हो जाता हैं। इसमें डिजिटल वॉलेट्स मैनेज करने, क्रिप्टो एक्सचैंजेस पे नेविगेट करने और क्रिप्टोग्राफ़िक कीज़ को हैंडल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ये ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट की प्रथाओं के साथ अच्छे से अलाइन करता है। 
  2. लिक्विडिटी: इन्हे स्टॉक्स या ट्रेडिशनल एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स की तरह ट्रेड किया जा सकता है, जो रेगुलर ब्रोकरेज एकाउंट्स की मदद से यही लिक्विडिटी प्रोवाइड करते है। 
  3. SEC की सिक्योरिटी: Spot Bitcoin ETFs रेगुलेटरी फ़्रेमवर्क्स के अंडर काम करते हैं जिससे ट्रांसपेरेंसी और इन्वेस्टर्स की सुरक्षा और भी बेहतर हो जाती है, जो आम रूप से क्रिप्टो मार्केट में नहीं होता।

भारत में Spot Bitcoin ETF का टैक्स इम्प्लीकेशन क्या है?

भारत में क्रिप्टोकरेन्सिस पर 30 % का Capital Gains टैक्स लागु होता है। लेकिन Spot Bitcoin ETFs में इन्वेस्ट करने से थोड़ा बेहतर टैक्स ट्रीटमेंट मिलता है। शार्ट-टर्म कैपिटल गेन्स, इन्वेस्टर के इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स होते हैं, जबकि लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स 20% टैक्स के साथ इंडेक्सेशन बेनिफिट्स भी प्रोवाइड करते हैं, जो सीधे क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के तुलना में कम है। लोस को दूसरे कैपिटल गेन्स के अगेंस्ट ओफ़्सेट भी किया जा सकता है। 

1% Tax Deducted at Source (TDS) डोमेस्टिक क्रिप्टो एक्सचैंजेस पे डिजिटल एसेट्स ट्रांसफर करते वक़्त लगता है, लेकिन ये Spot Bitcoin ETFs पे अप्लाई नहीं होता। वही, LRS के मदद से ₹7 लाख से ज़्यादा डिपोसिट करने पर 20% Tax Collected at Source (TCS) लगता है, जो इन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स को प्रभावित करता है।

भारत में Spot Bitcoin ETF कैसे खरीदे?

भारत में कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स हैं जहाँ से आप Spot Bitcoin ETFs ख़रीदे जा सकते हैं, जैसे:

  1. Angel One: भारतीय इन्वेस्टर्स Angel One पर International Trading Account  खोलकर ProShares Bitcoin Strategy ETF (BITO) को US स्टॉक मार्केट में खरीद सकते हैं। 
  2. Vested: आप Vested पे भी खरीद सकते हैं। बस अपने अकाउंट में लॉगिन करके US Stocks and ETFs सेक्शन में जाएँ, वहा आप अपने मनपसंद एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड को सेलेक्ट करके खरीद सकते है। 
  3. Fidelity: FBTC में इन्वेस्ट करने के लिए आपको एक ब्रोकरेज अकाउंट चाहिए जो Cboe BZX Exchange पे लिस्टेड हो। यहाँ आपके लिए ब्रोकर द्वारा सेट किए गए अकाउंट मिनिमंस और एसोसिएटेड फीस को समझना भी ज़रूरी है।

आखिर में…

भारत में Spot Bitcoin ETFs का इंट्रोडक्शन क्रिप्टोकरेंसी को मेनस्ट्रीम फिनांशियल लैंडस्केप में इंटेग्रेट करने की तरफ एक बहुत बड़ा कदम है।  इनमें ज़्यादा एक्सेसिबिलिटी, लिक्विडिटी, और रेगुलेटरी क्लैरिटी देने का पोटेंशियल है, जो कई तरह के इन्वेस्टर्स को आकर्षित कर सकते हैं और डिजिटल एसेट्स की एडॉप्शन को भी बढ़ावा दे सकते है।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक