सनक्रिप्टो ने अपने नए अपडेट के साथ आपको USDT trading का मौका दे रहा है। अब आप आसानी से USDT (Tether), जो एक स्टैबलकॉइन है, को लिस्टेड क्रिप्टोकरेन्सिस को ट्रेड करने के लिए यूज़ में ले सकते है।। USDT काफी पॉपुलर है क्यूंकि इसकी वैल्यू स्टेबल रहती है, जो इसे उन लोगों के लिए परफेक्ट बनाता है जो ट्रेडिंग करते वक़्त स्टैबिलिटी चाहते हैं।
चलिए समझते है USDT trading के क्या फायदे है और सनक्रिप्टो पर USDT trading कैसे करना है?
USDT Trading क्यों करनी चाहिए?
USDT trading के फायदे समझने के लिए सबसे पहले यह जान लेते हैं की क्यों आपको USDT का यूज़ करना चाहिए।
- स्टैबिलिटी: USDT को US Dollar के साथ पेग किया गया है, मतलब इसका प्राइस रिलेटिव्ली स्टेबल रहता है। इससे आपको वोलैटिलिटी का टेंशन नहीं रहता जो दूसरे क्रिप्टोकरेन्सि में होता है, और यह खासकर उन ट्रेडर्स के लिए यूज़फुल है जो रिस्क से बचना चाहते है।
- वाइड यूज़ेज: USDT एक ग्लोबली एक्सेप्टेड स्टेबलकोईन है, जो दुनिया के काफी एक्सचैंजेस पर अवेलेबल है। इससे आप आसानी से USDT के ट्रेडिंग पेयर्स को चूस कर सकते हैं बिना किसी प्राइस फ्लक्चुएशन के।
- बेहतर आर्बिट्रेज Opportunities: प्लेटफॉर्म्स के बीच में कम प्राइस डिफरेंसेस के साथ, USDT trading सीमलेस आर्बिट्रेज ट्रेडिंग को पॉसिबल बनाता है।
सनक्रिप्टो पर USDT Trading कैसे करें?
सनक्रिप्टो पर USDT trading करना काफी आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1-USDT trading करने के लिए सबसे पहले आपके वॉलेट में USDT होना चाहिए। अगर आपके पास USDT नहीं है, तो आप INR Market सेक्शन में जाकर USDT खरीद सकते है।
स्टेप 2– INR Market सेक्शन में आपको काफी कॉइंस मिलेंगे जो ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल हैं।
स्टेप 3- INR Market में, सर्च बार का यूज़ करके आप USDT को सर्च करें।अब आप USDT पर क्लिक करे और जितने अमाउंट के USDT आपको चाहिए उतना अमाउंट फील करके PAY पर क्लिक कर दीजिए। जैस ही आप क्लिक करेंगे सनक्रिप्टो आपसे आपका MPIN मांगेगा जिससे आप फील करके अपनी ट्रांसेक्शन को कम्पलीट कर सकते है। जब आप खरीद लेंगे,आपका USDT वॉलेट में क्रेडिट हो जायेगा।
स्टेप 4- अब जब आपके वॉलेट में USDT आ गया हो, तो आपको USDT Market सेक्शन में जाना होगा। यहाँ से आप अलग अलग क्रिप्टोकरेन्सिस के साथ USDT trading कर सकते हैं।
स्टेप 5- USDT सेक्शन में जाने के बाद,आपको वो क्रिप्टोकरेंसी पेयर सिलेक्ट करना होगा जो आप ट्रेड करना चाहते हैं। सनक्रिप्टो पर आपको काफी सारे USDT पेयर्स मिलेंगे, तो आप अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के मुताबिक पेयर सिलेक्ट कर सकते हैं।
स्टेप 6- अपने पसंद के क्रिप्टोकरेंसी को सिलेक्ट करने के बाद,आपको तीन ज़रूरी ऑप्शन मिलेंगे:
- Price Alert: इस फीचर से आप प्राइस अलर्ट सेट कर सकते हैं। मतलब, जब आपकी सिलेक्टेड कॉइन का प्राइस किसी स्पेसिफिक लेवल पे पोहचता है, तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा। यह फीचर आपको समय के साथ साथ डिसिशन लेने में मदद करेगा।
- Chart: Chart सेक्शन में आपको कॉइन की लाइव प्राइस मूवमेंट दिख जायेगी। इस चार्ट को एनालाइज़ करके आप प्राइस ट्रेंड्स समझ सकते हैं और डिसाइड कर सकते हैं की बाई या सेल करने का राइट टाइम कब है।
- Trade Report: Trade report सेक्शन आपको अपने सिलेक्टेड क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेड हिस्ट्री का डिटेल्ड एनालिसिस देता है। आप स्टार्ट और एन्ड डेट सेट करके ट्रेड वॉल्यूम और प्राइस फ्लुक्टुएशन्स देख सकते हैं।
स्टेप 7- अब जब आप कॉइन सिलेक्ट कर चुके हैं, तो आपको अपना ट्रेड अमाउंट एंटर करना होगा। आप अपनी टोटल USDT बैलेंस का परसेंटेज भी चूस कर सकते हैं, जितना आप ट्रेड करना चाहते हैं।
स्टेप 8- अमाउंट और परसेंटेज एंटर करने के बाद, आपको अपनी ट्रांसेक्शन कन्फर्म करनी होगी। आपको अपना 4-डिजिट MPIN एंटर करना होगा ताकि आपके ट्रेड को ऑथोराइज़ किया जा सके। जब आप वेरिफिकेशन कम्पलीट करेंगे, आपका ट्रेड सक्सेसफुली एक्सेक्यूट हो जायेगा।
स्टेप 9- ट्रेड कम्पलीट होने के बाद, आप अपने न्यू होल्डिंग्स को Portfolio सेक्शन में चेक कर सकते हैं। यहाँ पे आपको अपने सारे एसेट्स दिखाई देंगे।
जिस तरह आपने एसेट बाई किए, उसी तरह आप सेल भी कर सकते है। आप चाहे तो USDT प्रॉफिट को INR में कन्वर्ट करके अपने बैंक अकाउंट से विथड्रॉ भी कर सकते हो या फिर किसी और कॉइन में इन्वेस्ट भी कर सकते हो।
आखिर में….
USDT trading के इंट्रोडक्शन के साथ, सनक्रिप्टो ने ट्रेडिंग को काफी आसान और स्टेबल बना दिया है। USDT की स्टैबिलिटी आपके ट्रेडिंग रिस्क्स को काफी कम करता है, जो बिगिनर्स के लिए भी यूज़फुल है। तो अगर आप USDT trading का सोच रहे हैं, तो सनक्रिप्टो आपको एक शानदार मौका दे रहा है। बस हमारे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और ट्रेडिंग स्टार्ट करें!
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।
