अगस्त 2020 में, Michael Saylor, जो उस समय Strategy के CEO थे, ने घोषित किया की उनकी कंपनी अब Bitcoin को अपना एहम ट्रेज़री रिज़र्व एसेट बनाएगी। ये बोल्ड कदम, जो पहले रिस्की मन गया, आज Strategy को Bitcoin अडॉप्ट करने वाली टॉप कंपनी बना चुकी है, और इसने इससे दूसरी कम्पनीज़ का पैसा मैनेज करने का नज़रिया ही बदल दिया है।
Strategy ने Bitcoin की रेवोलुशन कैसे शुरू की?
Strategy ने Bitcoin को इसलिए चुना क्यूंकि Michael Saylor को COVID-19 के समय इन्फ्लेशन का डर था, क्यूंकि सरकारों ने बहुत ही ज़्यादा पैसा छापना शुरू कर दिया था। उन्होंने Bitcoin को “digital gold” माना, जिसका सप्लाई लिमिटेड है, और उसे फ़िएट करेंसी के गिरते वैल्यू के खिलाफ एक स्ट्रांग ऑप्शन माना।
अगस्त 2020 में, Strategy ने $250 million में 21,454 BTC ख़रीदा। ये था उनके सफर की शुरुआत जहाँ वो धीरे धीरे एक टेक कंपनी के साथ-साथ एक BTC होल्डिंग कंपनी भी बन गयी। जून 2025 तक, उनके पास 582,000 BTC हो गए, जिनकी वैल्यू लगभग $62.6 billion थी — ये दिखाता है की उन्होंने कॉर्पोरेट फाइनेंस में कितना बड़ा रोल निभाया है।
Strategy Bitcoin खरीदने के लिए पैसा कहा से लाता है?
Strategy एक मॉडल का इस्तेमाल करता है जिसे “Bitcoin flywheel” कहते हैं। इसका मतलब है वो पैसा रेज़ करते है —
- कनवर्टिबल नोट्स इशू करके,
- लोन्स लेके,
- और कंपनी के शेयर्स बेच के।
इनसे जो भी पैसा मिलता है, उससे Bitcoin ख़रीदा जाता है। जब प्राइस बढ़ती है, तो Strategy का स्टॉक (MSTR) भी ऊपर जाता है। फिर वो और पैसा रेज़ कर लेते हैं , जो की एक साईकल बन जाता है। जून 2025 तक, उन्होंने BTC में $40.79 billion इन्वेस्ट किया, एवरेज $70,086 पर BTC के रेट पर। और आज वो दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी हैं जो BTC को सीधे होल्ड करती है।

Strategy के सफर में सबसे बड़े माइलस्टोंस क्या थे?
Strategy के सफर में यह थे उनके एहम माइलस्टोंस:
- अगस्त 2020 में 21,454 BTC ख़रीदे।
- दिसंबर 2020 में $650 million रेज़ किए और और भी BTC ख़रीदे।
- 2021 में और भी शेयर्स और नोट्स बेच कर BTC ऐड किया।
- 2022-2023 के बियर मार्केट के दौरान भी इन्वेस्टमेंट बंद नहीं किया।
- अगस्त 2022 में Saylor ने CEO का रोल छोड़ कर एक्सेक्यूटिव चेयरमैन बन गए, ताकि वो इन्वेस्टमेंट पर पूरा ध्यान दे सकें।
- अर्ली 2025 में $2 billion और $2.1 billion रेज़ किया। इससे आज Strategy सबसे बड़ी कॉर्पोरेट Bitcoin होल्डर है।

Strategy का दूसरी कम्पनीज़ के फाइनेंस सिस्टम पर क्या असर पड़ा?
Strategy ने जब Bitcoin को ट्रेज़री में इंक्लूड किया, तो बाकी कम्पनीज़ भी प्रोत्साहित हुए की वो भी डिजिटल एसेट्स के बारे में सोचें। “Strategy model” एक उदहारण बन गया है — जिससे इन्फ्लेशन से बचा जा सकता है। Spot ETFs और नए एकाउंटिंग रूल्स (जो क्रिप्टो को मार्केट वैल्यू पर शो करने देते हैं) — ये सब इस कंपनी के विशन से मैच करते हैं। Michael Saylor का मानना है की Bitcoin $1 million तक जा सकता है, और Strategy इस “digital gold rush” में सबसे आगे है।
आखिर में…
Michael Saylor के लीडरशिप में, Strategy ने दिखाया की कैसे एक कंपनी डिजिटल एसेट्स को ट्रेज़री का हिस्सा बना सकती है। स्मार्ट फंडिंग और स्ट्रांग कमिटमेंट के साथ, इस कंपनी ने न सिर्फ फाइनेंसियल सफलता हासिल की है, बल्कि दूसरी कम्पनीज़ के लिए एक मिसाल भी सेट किया।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।