Listen 0:00

Telegram का नया अपडेट क्रिप्टो मार्केट के लिए? 2025

यह अपडेट Telegram की दूरदर्शिता को दिखाता है। चाहे आप क्रिप्टो के नए यूज़र हो या एक अनुभवी ट्रेडर, यह नए फीचर्स काफी रोचक संभावनाए ऑफर करते हैं।

आज के डिजिटल दुनिया में, Telegram अपनी क्षमता को और भी बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। अपने लेटेस्ट अपडेट के साथ, इस ऐप ने कुछ ऐसे नए फीचर्स लाए है जो यूज़र्स को डिजिटल एसेट्स के साथ इंटरैक्ट करने, अपनी आइडेंटिटी वेरीफाई करने और कंटेंट खोज करने का एक नया तरीका दे रहे हैं। क्रिप्टो यूज़र्स के लिए यह अपडेट नए मौके लाके रख रहा है, जो सोशल कम्युनिकेशन और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) के बीच के अन्तर को कम कर सके। चलिए, इस नए अपडेट को डिटेल में देखते हैं।

Telegram के नए अपडेट में क्या फीचर्स शामिल हैं?

पहले, Telegram सिर्फ पब्लिक फिगर्स और संस्थाओ को वेरीफाई करता था, ताकि उनकी उपस्थिति को प्रमाणित किया जा सके। लेकिन इस लेटेस्ट अपडेट के साथ, यह प्लेटफार्म इस स्कोप को और भी एक्सपैंड कर रहा है और थर्ड-पार्टी एन्टिटीज़—जैसे फ़ूड क्वालिटी रेगुलेटर्स या एजुकेशनल बॉडीज़—को भी यूज़र एकाउंट्स वेरीफाई करने का ऑप्शन दे रहा है। इसका एहम लक्ष है भरोसे को बढ़ावा देना और झूठी खबर को फैलने से रोकना। 

क्रिप्टो और सोशल इंगेजमेंट के अनोखे मिश्रण को देखते हुए, Telegram ने यह भी घोषित किया है की यूज़र्स अपने गिफ्ट्स को Non-Fungible Tokens (NFTs) में कन्वर्ट कर सकते हैं। यूज़र्स अब Telegram Stars खरीद सकते हैं, जो ऐप के थ्रू या Fragment site से अपने TON क्रिप्टो वॉलेट्स को लिंक कर सकते हैं। यह स्टार्स यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भेजने की सुविधा देते हैं जिसमे कस्टम बैकग्राउंडस और आइकन्स शामिल होते हैं, जो आगे चल कर NFTs के रूप में मिंट किए जा सकते हैं।

Telegram का नया वेरिफिकेशन सिस्टम काम कैसे करता है?

Telegram के लेटेस्ट अपडेट में नया अकाउंट वेरिफिकेशन सिस्टम का फीचर आया है, जो थर्ड-पार्टी सर्विसेस के द्वारा चलती है। यह अपडेट प्लेटफार्म की सिक्योरिटी और विश्वस्तता को बढ़ाता है, ख़ास कर हाई-प्रोफाइल यूज़र्स, बिज़नेस, और इन्फ्लुएंसर्स के लिए। आज के ज़माने में जब ऑनलाइन स्कैम्स बहुत ज़्यादा हो रहे हैं, यह वेरिफिकेशन सिस्टम भरोसे का एक एक्स्ट्रा लेयर प्रोवाइड करता है, जिससे यूज़र्स असली और नकली एकाउंट्स को आसानी से पहचान सकते हैं। 

जो लोग प्रमाणित होना चाहते हैं, उन्हें पहले वेरिफिकेशन के प्रक्रिया से गुज़रना पड़ेगा और एक एप्लीकेशन को भरना पड़ेगा, ताकि वो वेरिफिकेशन के लिए योग्य हो सकें। एन्टिटीज़ Telegram के Bot API का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन असाइन या रिमूव कर सकते हैं।  वेरिफाइड एकाउंट्स पर आर्गेनाइजेशन का लोगो प्रोफाइल पर दिखाई देगा। 

Telegram

Telegram पर गिफ्ट्स को NFTs में कैसे बदला जा सकता है?

Telegram ने एक और अनोखा फीचर लॉंच किया है जिसमे गिफ्ट्स को NFTs में कन्वर्ट किया जा सकता है, जिसमे कस्टम बैकग्राउंडस और आइकन्स भी शामिल होते हैं। 

इसके अलावा,यह NFTs अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेड भी किए जा सकते हैं। पर हां, यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह है की यूज़र्स को गिफ्ट्स को कलेक्टिबल्स में अपग्रेड करने के लिए ब्लॉकचैन ट्रांसेक्शन कॉस्ट्स को कवर करना पड़ेगा।

Telegram

इस Telegram अपडेट का क्रिप्टो मार्केट पर क्या असर होगा?

क्रिप्टो ट्रेडर्स, इन्वेस्टर्स, और इन्फ्लुएंसर्स के लिए यह अपडेट काफी सारे नए मौके ला सकता है। जब उन्हें यह पता चलेगा की उनकी आइडेंटिटी थर्ड-पार्टी वेलिडेशन से प्रमाणित हो सकती है, तो उन्हें क्रिप्टो से जुडी चर्चा, ट्रेड्स, और डील्स करना और भी सुरक्षित लगेगा, और आने वाले समय में Telegram इकोसिस्टम में इन्वेस्टमेंट के नए रस्ते भी खुल सकते है। 

इसके साथ, NFT का फीचर डिजिटल कम्युनिकेशन और डिजिटल एसेट ओनरशिप का एक अनोखा मिश्रण बना सकता है। NFTs को गिफ्ट्स के रूप में भेजने की क्षमता क्रिप्टो मार्केट पर एक गहरा प्रभाव डालेगी। यह NFTs का एडॉप्शन बढ़ा सकती है, ख़ास कर उन यूज़र्स में जो क्रिप्टो स्पेस में गहरी तरह से इन्वॉल्व नहीं थे। जब ज़्यादा से ज़्यादा लोग NFTs को जानेंगे तो ज़ाहिर सी बात है की क्रिप्टो मार्केट में NFT टोकंस की डिमांड भी बढ़ेगी।

इस अपडेट से Toncoin पर क्या असर पड़ेगा?

यह नए फीचर्स Telegram के अपने क्रिप्टोकरेंसी, Toncoin (The Open Network) पर भी एक बड़ा प्रभाव दाल सकते हैं। जैसे-जैसे यह अपने प्लेटफार्म पर ब्लॉकचैन से जुडी सर्विसेस को इंटीग्रेट करता जा रहा है, Toncoin को ज़्यादा विज़िबिलिटी और एडॉप्शन मिलने के चान्सेस हैं। जो यूज़र्स नए NFT फीचर्स के साथ एंगेज करेंगे या अकाउंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में भाग लेंगे, उन्हें TON को ट्रांसेक्शन के लिए इस्तेमाल करने को मिल सकता है, जो आगे चलकर TON की एडॉप्शन को और भी बढ़ा देगा। 

TON coin अब ₹494.46 पर ट्रेड हो रहा है और इस अपडेट के रिलीज़ के बाद इसमें 1.87% का सर्ज देखने को मिला है। आप निचे दिए गए ग्राफ को देख सकते हैं।

Telegram

 

आखिर में…

यह अपडेट Telegram की दूरदर्शिता को दिखाता है। चाहे आप क्रिप्टो के नए यूज़र हो या एक अनुभवी ट्रेडर, यह नए फीचर्स काफी रोचक संभावनाए ऑफर करते हैं। Telegram अपने ऐप को डिजिटल कम्युनिकेशन और क्रिप्टोकरेंसी के फ्यूचर को एक साथ चलाने वाला प्लेटफार्म बना रहा है। आने वाले सालों में, हो सकता है की यह प्लेटफार्म ब्लॉकचैन इनोवेशन को एक नया चेहरा दे सके।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक