Listen 0:00

2025 में Tether सेंट्रल बैंक की तरह बर्ताव करने लगा है?

Tether क्रिप्टो का सबसे क्लोसेस्ट प्राइवेट सेंट्रल बैंक बन चूका है – वो लार्ज-स्केल डिजिटल डॉलर्स इशू करता है, US डेब्ट पर billions कमाता है, और चेन्स पर फ्रीज अथॉरिटी वैल्ड करता है।

2025 में, Tether अपनी असली stablecoin इंशुअर वाली रोल से काफी आगे बढ़ चूका है। $174 billion से ज़्यादा USDT सर्कुलेशन में होने के साथ और एक ऐसी बैलेंस शीट जो मिड-साइज़ फाइनेंसियल इंस्टीटूशन्स को टक्कर देती है, Tether अब रिज़र्व्स मैनेज करता है, मैसिव इंटरेस्ट इनकम कमाता है, एड्रेसेस फ्रीज करता है, और ग्लोबल क्रिप्टो इंफ्रास्ट्रक्चर को शेप भी करता है। आज कई लोग इस कॉइन को क्रिप्टो इकॉनमी का एक प्राइवेट, डॉलर-लिंक्ड सेंट्रल बैंक बोलते हैं– बिना किसी सॉवरेन मैंडेट या सेफ्टी नेट के। चलिए इस कॉइन के इस रोल को गहराई से समझते है। 

Tether सेंट्रल बैंक जैसा क्यों लग रहा है?

Tether कई ऐसे फंक्शन्स परफॉर्म करता है जो ट्रेडिशनल सेंट्रल बैंकिंग एक्टिविटीज़ जैसे लगते हैं, लेकिन एक डीसेंट्रलाइज्ड, प्राइवेट कॉन्टेक्स्ट में। ऑफिसियल अथॉरिटी न होने के बावजूद, इसका स्केल और ऑपरेशनल टूल्स Tether को डिजिटल डॉलर लिक्विडिटी पर वर्ल्डवाइड बहुत बड़ा इन्फ्लुएंस देते हैं। 

इस कॉइन के चार एहम सेंट्रल बैंक जैसे फीचर्स हैं:

  • वेरिफ़िएड कस्टमर मिन्ट्स और बर्न्स के मदद से डिमांड पर मनी इशू और रिडीम करना। 
  • एक मैसिव फिक्स्ड-इनकम पोर्टफोलियो मैनेज करना, जो काफी हद्द तक शार्ट-टर्म US Treasurys और रिवर्स रेपोस पर बेस्ड होता है। 
  • Seigniorage-स्टाइल प्रॉफ़िट्स कमाना—रिज़र्व्स पर इंटरेस्ट रखकर जबकि Tether होल्डर्स को जीरो रिटर्न मिलता है। 
  • पॉलिसी-स्टाइल टूल्स का इस्तेमाल करना जैसे एड्रेसेस फ्रीज करना और सपोर्टेड ब्लॉकचेन्स को ऐड/रिमूव करना। 

tether

Tether ने 2025 में इतना प्रॉफिट कमाया कैसे?

हाई इंटरेस्ट रेट्स ने Tether के रिज़र्व मैनेजमेंट को क्रिप्टो का एक सुपर-प्रॉफिटेबल बिज़नेस बना दिया है। लेटेस्ट Q3 2025 अटेस्टेशन के हिसाब से $181.2 billion एसेट्स, $174.5 billion लिएबिलिटीज़ को बैक करते हैं – जिससे $6.8 billion का एक्सेस रिज़र्व बफर बनता है। 

Tether की इस अविश्वसनीय प्रोफिटेबिलिटी के मुख्य कारण है:

  • 85% से ज़्यादा रिज़र्व्स अल्ट्रा-सेफ, शार्ट-ड्यूरेशन US Treasurys और ओवरनाइट रिवर्स रेपोस में। 
  • USDT होल्डर्स को जीरो इंटरेस्ट देना, जिससे सारा Treasury यील्ड Tether के पास रहता है। 
  • नतीजा: सिर्फ 2025 के पहले नौ महीनो में ही $10 billion से ज़्यादा का डिक्लयरेड प्रॉफिट। 
  • 2023 से प्रॉफ़िट्स का 15% तक Bitcoin में रीइन्वेस्ट करना एक स्ट्रेटेजिक रिज़र्व एसेट के रूप में।

tether

क्या Tether आपके वॉलेट को फ्रीज कर सकता है?

हाँ। Tether के स्मार्ट-कॉन्ट्रैक्ट फंक्शन्स USDT का कोई भी एड्रेस इंस्टैंटली फ्रीज कर सकते हैं। ये टूल दिसंबर 2023 में पहली बार प्रोऐक्टिवली इस्तेमाल हुआ था, और तब से ये एक पावरफुल कंप्लायंस लीवर बन चूका है। 

इस कॉइन ने कब कैसे किसको फ्रीज किया:

  • सैंक्शंड Russian एक्सचेंज Garantex से लिंक्ड वॉलेट्स को ब्लॉक करना। 
  • 45 कॉन्ट्रीज़ की 140+ लॉ एनफोर्समेंट एजेंजिज़ को असिस्ट करते हुए $835 million गैर क़ानूनी फंड्स फ्रीज करवाना। 
  • एक्सचेंज कोऑपरेशन के बिना इमीडियेट, चैन-वाइड एनफोर्समेंट। 

सेफ्टी और कंप्लायंस के नाम पर मार्केटेड होने के बावजूद, क्रिटिक्स का कहना है की Tether अकेला ही फैसला करता है की कब और कैसे ये पावर का इस्तेमाल की जाये—एक ऐसे डॉलर सब्स्टीट्यूट पर जो हज़ारो लोगों के बीच इस्तेमाल होता है। 

आखिर में…

Tether क्रिप्टो का सबसे क्लोसेस्ट प्राइवेट सेंट्रल बैंक बन चूका है – वो लार्ज-स्केल डिजिटल डॉलर्स इशू करता है, US डेब्ट पर billions कमाता है, और चेन्स पर फ्रीज अथॉरिटी वैल्ड करता है। लेकिन फिर भी ये एक रेगुलेटरी ग्रे जोन में ऑपरेट करता है, जिसमे वो रिस्क्स हैं जिनके सामने कोई सॉवरेन सेंट्रल बैंक नहीं होता। 

Disclaimer: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं। 

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक