जिस तरह किसी नए रेस्टोरेंट की ग्रैंड ओपनिंग होती है, उसी तरह क्रिप्टो की दुनिया में जब भी कोई नया टोकन लॉंच होता है, तो उसे Token Generation Event (TGE) कहते है। ये वो पल होता है जब एक प्रोजेक्ट अपने टोकंस को पब्लिक के सामने लाकर रखता है, जिसको एक तरीके से ‘क्रिप्टो का ग्रैंड ओपनिंग’ भी कहा जा सकता है।TGE ना सिर्फ इन्वेस्टर्स को नए मौके देता है, बल्कि प्रोजेक्ट टीम्स को भी अपने विशन को दुनिया तक पहुंचाने का एक प्लेटफार्म देता है। चलिए इसी इवेंट को और भी अच्छे से समझते हैं और देखते हैं की यह क्रिप्टो दुनिया में कैसा बदलाव ला सकता है!
Token Generation Event क्या है?
Token Generation Event एक ऐसा प्रोसेस है जहाँ एक नया ब्लॉकचैन-बेस्ड प्रोजेक्ट या प्लेटफार्म अपने नेटिव टोकन को इन्वेस्टर्स और सपोर्टर्स को बेच कर पैसे इकठ्ठा करता है। ये टोकंस डिजिटल एसेट्स की तरह काम करते हैं और प्रोजेक्ट में स्टेक और यूटिलिटी को दर्शाते हैं।
Token Generation Event डीसेंट्रलाइज्ड क्राउडफंडिंग का एक नया तरीका है , जिसमे स्टार्टअप अपने आईडिया को फण्ड करने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स से पैसा इकठ्ठा करते हैं, बिना ट्रेडिशनल फंडिंग सोर्सेस या बैंक्स पर निर्भर किए। इससे दुनिया भर के इनोवेटर्स और एन्त्रेप्रेंयूर्स को अपने विचारो को इम्प्लीमेंट करने का मौका मिलता है, जिससे वो डीसेंट्रलाइज्ड ऍप्लिकेशन्स (dApps) और प्लेटफॉर्म्स बना सकते हैं।
Token Generation Event काम कैसे करता है?
- टोकन बनाना: Token Generation Event शुरू करने से पहले, ब्लॉकचैन प्रोजेक्ट अपने नेटिव टोकंस को मशहूर ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म्स जैसे Ethereum या Binance Smart Chain की मदद से बनाता है। ये टोकंस स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के रूप में डिज़ाइन किए जाते हैं, जैसे ERC-20 Ethereum-बेस्ड टोकंस, जो वॉलेट्स और एक्सचैंजेस के साथ कम्पेटिबल होते हैं।
- वाइटपेपर: प्रोजेक्ट टीम अपने विशन, टेक्निकल डिटेल्स, यूज़ केसेस, और चुनौतियां को समझाते हुए एक डिटेल्ड वाइटपेपर रिलीज़ करती है। इन्वेस्टर्स इस वाइटपेपर को देखकर प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी और रिटर्न्स को आंक सकते हैं।
- प्री-सेल और पब्लिक सेल: Token Generation Event दो चरणों में होता है – प्री-सेल और पब्लिक सेल। प्री-सेल में शुरुवाती इन्वेस्टर्स को टोकंस डिस्काउंटेड प्राइस पे मिलते हैं। पब्लिक सेल में कोई भी इच्छुक पार्टिसिपेंट टोकंस को नार्मल प्राइस पे खरीद सकता है। मशहूर क्रिप्टोकरेंसिस जैसे Bitcoin (BTC), Tether (USDT),या Ether (ETH) का इस्तेमाल इन ट्रांसेक्शन्स में हो सकता है।
- फण्ड मैनेजमेंट: TGE से उठाये गए पैसे को प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, मार्केटिंग, टीम सैलरी और बाकी खर्चों में इस्तेमाल किया जाता है, जो की वाइटपेपर में लिखा हुआ होता है।
Token Generation Event में कोनसे टोकंस होते है?
Token Generation Event में कई प्रकार के टोकंस बनाए जाते है, जैसे :
- प्लेटफार्म टोकंस –प्लेटफार्म टोकंस ब्लॉकचैन पर डीसेंट्रलाइज्ड ऍप्लिकेशन्स (dApps) को सपोर्ट करते हैं और यूज़र्स को प्लेटफार्म के साथ इंटरैक्ट करने का मौका देते हैं। ये गवर्नेंस राइट्स भी देते हैं, जिससे होल्डर्स प्रोटोकॉल दिसिशन्स पर वोट कर सकते हैं।
- सिक्योरिटी टोकंस –सिक्योरिटी टोकंस रियल-वर्ल्ड एसेट्स, जैसे रियल एस्टेट या कमोडिटी, का ओनरशिप को दर्शाते हैं। इनका वैल्यू सीधा अंडरलाइंग एसेट से जुड़ा होता है, जो इन्हे सिक्योर वे से ओन और ट्रेड करने का ऑप्शन देता है।
- ट्रांसेक्शन टोकंस -ट्रांसेक्शन टोकंस गुड्स और सर्विसेस ट्रेड करने के लिए इस्तेमाल होते हैं, बिलकुल ट्रेडिशनल करेंसी की तरह। ये पियर-टु-पियर ट्रांसेक्शन्स की अनुमति भी देते है।
- यूटिलिटी टोकंस-यूटिलिटी टोकंस एक स्पेसिफिक ब्लॉकचैन इकोसिस्टम के अंदर सर्विसेस या फीचर्स को एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। ये नेटवर्क एक्टिविटी को आगे बढ़ाते हैं और प्लेटफार्म की इकॉनमी को सपोर्ट करते हैं।
- नॉन-फंजीबल टोकंस (NFTs) -NFTs ऐसे यूनिक टोकंस होते हैं जो किसी स्पेसिफिक एसेट, जैसे डिजिटल आर्ट, के ओनरशिप को दर्शाते हैं। फंजीबल टोकंस के तुलना में, इन्हे एक जैसे आइटम्स के साथ एक्सचेंज नहीं किया जा सकता।
- गवर्नेंस टोकंस –गवर्नेंस टोकंस होल्डर्स को किसी भी डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफार्म के ज़रूरी दिसिशन्स पर वोट करने का हक़ देते हैं। ये कण्ट्रोल को डीसेंट्रलाइज करते हैं और यूज़र्स को वोटिंग के प्रक्रिया में शामिल भी करते है।
आखिर मे…
Token Generation Event एक पावरफुल टूल बन चूका हैं फण्डरेजिंग और प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए। लेकिन, इनमें कुछ चुनौतियां भी होते हैं, जिसको ध्यान में रखना ज़रूरी है।
इन्वेस्टर्स और कंट्रीब्युटर्स को अपना निर्णय लेने से पहले प्रोजेक्ट को अच्छे से समझना चाहिए और रेगुलेटरी कंप्लायंस का ध्यान भी रखना चाहिए। इस तरह से वो नए प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट कर सकते हैं जो आगे चलकर टेक्नोलॉजी और फाइनेंस को एक नया आकर दे सकते है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।
