Listen 0:00

क्या Bitcoin Trade Wars के लिए एक बढ़िया Hedge है?

Bitcoin Trade War के समय एक बेहतरीन हेज के रूप में काम कर सकते है। Gold और US dollar अब भी डोमिनेंट प्लेयर्स हैं, लेकिन Bitcoin अपने डीसेंट्रलाइज्ड नेचर की वजह से एक बेहतर चॉइस बन गया है। 

ग्लोबल टेंशन्स बढ़ते जा रहे हैं, खासकर trade wars के चलते, और ऐसे समय में सेफ-हैवन एसेट्स की तलाश अब डिजिटल दिशा में जा रही है। पहले लोग अनिश्चित इकॉनमी के समय गोल्ड, US Treasury Bonds, या US dollar में इन्वेस्ट करते थे। लेकिन अब Bitcoin, और साथ ही Ethereum, Dogecoin, और XRP जैसे क्रिप्टोकरेन्सिस भी, एक नए दावेदार बन कर सामने आ रहे हैं। चलिए इसी बात पर समझते है की क्या Bitcoin सच में trade wars के समय एक भरोसेमंद हेज बन सकता है — और पिछले trade wars के दौरान इसका परफॉरमेंस कैसा रहा है।

Trade Wars के समय एक सेफ हेज होने का क्या मतलब होता है?

Safe-haven एसेट का असली मकसद होता है की वो क्राइसिस – जैसे trade wars – के समय वैल्यू को प्रिज़र्व करे, न की बस प्रॉफिट जेनेरेट करे। यहाँ गोल्ड हमेशा से एक भरोसेमंद विकल्प रहा है क्यूंकि ये रेयर है और ग्लोबली एक्सेप्टेड भी। US dollar, अपनी ग्लोबल रिज़र्व करेंसी वाली स्टेटस के वजह से, और Treasury bonds, जो US सरकार के क्रेडिट पे बेस हैं, दोनों ही काफी प्रिफर्ड ऑप्शंस होते हैं उनकी लिक्विडिटी और लौ वोलैटिलिटी की वजह से। 

Bitcoin की बात करें तो उसकी हाई वोलैटिलिटी उसे इस केटेगरी के लिए थोड़ा रिस्की बना देती है। लेकिन, इसका डीसेंट्रलाइज्ड नेचर और लिमिटेड सप्लाई (सिर्फ 21 million कॉइंस) उसे एक दिलचस्प ऑप्शन बनाता है trade war जैसे हालातों में। Ethereum smart contracts पे ज़्यादा फोकस करता है, Dogecoin कम्युनिटी हाइप से चलता है, लेकिन Bitcoin का “digital gold” वाला इमेज तब मज़बूत होता है जब मार्केट्स ट्रेड टेंशन के वजह से हिल जाते हैं।

Trade-War

2018–19 Trade Wars के दौरान Bitcoin ने कैसा परफॉर्म किया?

2018–19 के US-China trade war के दौरान काफी कुछ क्लियर हुआ। जैसे जैसे tariffs बढे, ग्लोबल मार्केट्स कांपने लगे और इससे टेक स्टॉक्स और कमोडिटीज़ नीचे गिरने लगे। उस वक़्त Bitcoin ने April 2019 में ₹426936.26 से जम्प करके July तक ₹1024647.03 पार कर लिया – बिलकुल गोल्ड जैसे। ये परफॉरमेंस ये दिखाता है की Bitcoin trade wars के दौरान एक हेज बन सकता है। 

हाँ, यहाँ एक मेजर कंसर्न ये था की Bitcoin का कोरिलेशन स्पेक्युलेटिव एसेट्स, जैसे Nasdaq, से मिलता था – और यही इशू Ethereum के साथ भी था। XRP जो एहम रूप से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स पे फोकस करता है, उससे अलग, Bitcoin की दुर्लभता और सेंसरशिप रेजिस्टेंस ने इन्वेस्टर्स को अपील किया जब trade war के चलते ट्रेडिशनल सिस्टम्स काफी प्रेशर में थे। 

2025 के Tariff Wars में Bitcoin का क्या हाल था?

अप्रैल 2025 के मार्केट क्रैश के दौरान, जब trade war ने पूरा मार्केट हिला दिया, तब Bitcoin ने सबको चौका दिया। स्टॉक्स तो क्रैश ही हो गए, लेकिन Bitcoin न तो कोलैप्स हुआ और न ही उसमे कोई अचानक का पंप आया – बल्कि, उसने काफी स्टेबिलिटी दिखाई। जब trade war में मार्केट पैनिक में था, तब Bitcoin का स्टेडी रहना क्रिप्टो इन्वेस्टर्स के लिए एक काफी पोसिटिव सिग्नल था। 

XRP रेगुलेटरी समस्याओं से जूझ रहा था, लेकिन वही Bitcoin ने इस तूफ़ान को काफी आराम से हैंडल किया – इससे ये महसूस हुआ की शायद अब ये एक मेच्युर, वैल्यू-प्रिज़र्विंग एसेट बन रहा है। हालाँकि ये गोल्ड जैसी रैली तो नहीं थी, लेकिन  के दौरान कैपिटल प्रिज़र्व करने का काम इसने काफी अच्छी तरीके से किया।

Trade-Wars

आखिर में…

पिछले सालो की घटनाओ को देखते हुए यह साफ़ कहा जा सकता है की Bitcoin Trade War के समय एक बेहतरीन हेज के रूप में काम कर सकते है। Gold और US dollar अब भी डोमिनेंट प्लेयर्स हैं, लेकिन Bitcoin अपने डीसेंट्रलाइज्ड नेचर की वजह से एक बेहतर चॉइस बन गया है। 

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक