Listen 0:00

Tron Coin क्यों ट्रेंड कर रहा है: प्राइस सर्ज का ब्रेकडाउन!

Tron Coin का प्राइस काफी बढ़ गया है Justin Sun के ट्वीट के बाद, जिसमे उन्होंने कहा है की TRX ही अगला XRP है।

इस बुल सीज़न में कई क्रिप्टोकरेंसी ने अपनी प्राइस में तेज़ी से मूवमेंट देखी हैं, जो मार्केट डायनामिक्स, घोषणा, या कम्युनिटी सेंटीमेंट के वजह से हो रही हैं। Tron coin (TRX) भी इन्ही में से एक टोकन है जो अपनी अचानक के प्राइस सर्ज की वजह से क्रिप्टो मार्केट का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। 

यह सर्ज Tron के निर्माता, Justin Sun, द्वारा किए गए एक ट्वीट से हुई, जिसमे उन्होंने Tron और Ripple (XRP) की तुलना की। आइये आज हम समझने की कोशिश करते है की Tron coin क्या है, इसका प्राइस क्यों बढ़ रहा है, और 2025 के लिए TRX की प्राइस प्रेडिक्शन क्या है।

Tron Coin क्या है?

Tron coin एक decentralized ब्लॉकचैन-बेस्ड प्लेटफार्म है, जो Tron Foundation ने 2017 डेवलप में किया था। पहले TRX टोकंस ERC-20 टोकंस थे,जो Ethereum ब्लॉकचैन पर रन कर रहे थे, लेकिन 2018 में वे अपने ही ब्लॉकचैन नेटवर्क पे शिफ्ट हो गए। 

TRX का एहम गोल है decentralized इंटरनेट बनाना, ताकि डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स सीधे अपने जनता से जुड़ सकें। ट्रेडिशनल प्लेटफार्म जैसे YouTube या Apple, क्रिएटर्स से काफी ज़्यादा कमीशंस लेते हैं, जबकि Tron इन बीच वालो को हटाना चाहता है, जिससे क्रिएटर्स को उनके कंस्यूमर्स से सीधे रिवार्ड्स मिल सकें, और कंटेंट क्रिएशन और भी लाभदायक और एक्सेसिबल हो सके। 

Tron coin के ज़रूरी फीचर्स में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इससे ब्लॉकचैन स्पेस में अलग बनाते हैं। यह स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स सपोर्ट करता है, जिससे डेवलपर्स dApps बना सकते हैं और प्लेटफार्म पे कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सेक्यूट कर सकते है। TRX Bitcoin की तरह UTXO (Unspent Transaction Output) मॉडल का इस्तेमाल करता है, जो ट्रांसेक्शन ट्रांसपरेंसी और ट्रेसाबिलिटी को मुमकिन करता है। इस नए इकोसिस्टम का सपोर्ट एक ग्लोबल टीम है, जिसमे Ripple Labs जैसे मशहूर कंपनी से एक्सपीरियंस डेवलपर्स भी शामिल हैं।

Tron Coin का प्राइस क्यों बढ़ रहा है?

Tron coin की रीसेंट प्राइस सर्ज काफी चीज़ों के मिश्रण के वजह से बढ़ रहा है:

▪️ Justin Sun का X ट्वीट: Justin Sun ने X (जो पहले Twitter था) पे एक पोस्ट के सीरीज़ में TRX की XRP से तुलना कि, और TRX को “Next XRP” बोला। इससे इन्वेस्टर्स में उत्साह और उम्मीद बढ़ी, ख़ास कर क्यूंकि XRP ने अपने लीगल बैटल्स और इंस्टीटूशनल इंटरेस्ट के वजह से हाल ही में रैली की थी। Sun के बातों ने XRP के बुलिश सेंटीमेंट को टेप किया, और इनडाइरेक्टली TRX की अपील को बढ़ा दी। 

Tron-coin

▪️ XRP कम्युनिटी इंगेजमेंट: Sun के ट्वीट के बाद XRP कम्युनिटी और क्रिप्टो उत्साही के बीच चर्चा शुरू हुई, जिसकी वजह से TRX की ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोत्तरी हुई। XRP के साथ तुलना ने यह बताया की TRX भी उसी तरह की अपवर्ड ट्रॉजेक्टरी फॉलो कर सकता है, जिससे और भी ज़्यादा इन्वेस्टर इंटरेस्ट बना। 

▪️ Altcoins के लिए मार्केट में उत्साह: Bitcoin का दबाव थोड़ा कम हो रहा है, इसलिए इन्वेस्टर्स अब altcoins में ज़्यादा रिटर्न्स के लिए एक्स्प्लोर कर रहे हैं। TRX का decentralized प्लेटफार्म कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छा विकल्प बन रहा ह

2025 के लिए TRX का प्राइस प्रेडिक्शन

अभी Tron coin ₹35.05 पे ट्रेड कर रहा है, जिसने पिछले 24 घंटों में 78% से ज़्यादा की बढ़ोत्तरी दिखाई है। इसका RSI भी 73 के उपर है, और यह कॉइन 100 और 200 मूविंग अवरेजेज़ के उपर ट्रेड कर रहा है, जो एक कंसिस्टेंट पॉज़िटिव ट्रेंड दिखाता है। 

Tron-coin

फ़िलहाल, इस टोकन के लिए कोई बड़ा रेजिस्टेंस लेवल नहीं है, सिर्फ एक ऑल-टाइम हाई है जो कुछ घंटे पहले ही बड़ा है। इसके अलावा, Tron coin के एहम सपोर्ट लेवल्स ₹26.00 और ₹16.30 हैं, जो टोकन को बुलिश रैली में मदद कर सकते हैं। अगर कॉइन इन सपोर्ट लेवल्स के नीचे गिरता है, तो इसके प्राइस में एक सस्टैण्ड गिरावट देकने को मिल सकती है। 

एक्सपर्ट्स और एनालिस्ट्स का कहना है की TRX का बुलिश राइज़ एक मज़बूत पॉज़िटिव सेंटीमेंट को दिखाता हैं की यह कॉइन अगले कुछ दिनों में नए ऑल-टाइम हाई तक पहोचेगा, और जब तक XRP कॉइन रैली कर रहा है, TRX भी उसके साथ रैली करेगा।

आखिर में….

Tron coin (TRX) ने मार्केट के अवसरों को कैपिटलाइज़ करते हुए अपनी ग्रोथ को साबित किया है।  Justin Sun के XRP के साथ तुलना से TRX को मिली प्राइस सर्ज ने यह दिखाया है की क्रिप्टो प्राइस को ड्राइव करने में सेंटीमेंट का काफी बड़ा हाथ होता है। यह अपने decentralized कंटेंट शेयरिंग पर फोकस करता है, और इसके पास मज़बूत कम्युनिटी सपोर्ट भी है, जिससे यह क्रिप्टो इकोसिस्टम में एक बड़ा खिलाडी बना हुआ है। 

जबकि हाल ही के इस बुलिश रैली ने इन्वेस्टर्स का ध्यान खिंच लिया है, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि मार्केट मूवमेंट्स वोलेटाइल हो सकती हैं।  TRX के लॉन्ग-टर्म प्रॉस्पेक्ट्स बढ़िया लगते हैं, खासकर अगर यह कॉइन अपने इस नएपन को जारी रखता है और नए होल्डर्स और इन्वेस्टर्स को आकर्षित करता है। अभी के लिए, सबकी नज़र Tron coin पे है, जो क्रिप्टो मार्केट में नए रिकॉर्ड्स सेट करने का एम् कर रहा है।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक