Listen 0:00

Union Budget 2025 से क्रिप्टो मार्किट पर क्या असर पड़ेगा?

Union Budget 2025 से भारतीय क्रिप्टो इन्वेस्टर्स को काफी उम्मीद है। हालांकि टैक्स की परिस्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सबको उम्मीद है की सरकार साफ़ और सपोर्टिव रेगुलेशंस लाएगी जो इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देगा।

भारत की क्रिप्टो कम्युनिटी टैक्स रिफॉर्म्स पे काफी ध्यान दे रही है, क्यूंकि क्रिप्टो का मार्केट यहाँ काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। हालाँकि अभी तक सरकार की तरफ से क्रिप्टो टैक्स को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री को ये उम्मीद है की आने वाले समय में कुछ अच्छे बदलाव देकने को मिल सकते है। 

Union Budget 2025 आने वाला है, और भारतीय क्रिप्टो सेक्टर को स्पष्ट और आसान कानूनों की सख्त ज़रुरत है। चलिए, इसी बात पर नज़र डालते हैं की Union Budget 2025 भारतीय क्रिप्टो कम्युनिटी के लिए क्या ला सकता है।

क्या Union Budget 2025 क्रिप्टो टैक्स को कम कर पायेगा?

जब से भारत में क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ोत्तरी हो रही है, ट्रेडर्स ये देखना चाह रहे है की भारत में क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स पर टैक्स की कटौती कब होती है। बजट 2022 के रूलिंग के मुताबिक भारत में क्रिप्टो को “Virtual Digital Asset ” माना गया और हर इनकम पर 30 % टैक्स लागू किया गया, बस यही नहीं, हर क्रिप्टो ट्रांसेक्शन पर 1% TDS भी लागू हुआ जिससे भारतीय इन्वेस्टर्स काफी निराश हुए।

पिछले बजट में क्रिप्टो टैक्स के केस में कुछ खास फ़ायदा नहीं हुआ था। भारी टैक्स की वजह से भारतीय एक्सचैंजेस पे ट्रेडिंग वॉल्यूम 97% तक गिर गए थे और एक्टिव यूज़र पार्टिसिपेशन 81% तक कम हो गया था। 

Union-Budget-2025

Union Budget 2025 में क्रिप्टो टैक्स को लेकर अभी तक तो कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन हम इस बात की आशा रख सकते है की इस साल TDS में कटौती देखने को मिल सकती है।

Union Budget 2025 भारत के क्रिप्टो रेगुलेशंस में क्या बदलाव ला सकता है?

Union Budget 2025 काफी पास है, और भारतीय क्रिप्टो कम्युनिटी को उम्मीद है की कुछ स्पष्ट और आसान रेगुलेशंस देखने को मिलेंगे। सरकार को इनोवेशन प्रोमोट करते हुए anti-money laundering (AML) और counter-terrorist financing (CTF) जैसे ज़रूरी मुद्दों को भी एड्रेस करना होगा। 

अगर एक मज़बूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बन गया, तो भारत ब्लॉकचैन की पावर को अनलॉक कर सकता है, जो आगे चलकर इन्वेस्टमेंट को बढ़ाएगा, नयी नौकरियां बनाएगा और भारत को ग्लोबल डिजिटल एसेट्स के स्पेस में लीड करने में मदद करेगा। Union Budget 2025 का एहम लक्ष यह होना चाहिए की रेगुलेशंस को एक्सपर्ट्स के इनपुट्स के साथ डिज़ाइन किया जाए, ताकि भारत डिजिटल इकॉनमी को कैपिटलाइज़ कर सके और क्रिप्टो के लिए एक उज्वल भविष्य बनाए।

Union Budget 2025 का Digital Rupee पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

आने वाला Union Budget 2025 का भारतीय डिजिटल करेंसी इकोसिस्टम को शेप करने में एक काफी ज़रूरी भूमिका रहेगा, ख़ास तौर पे Digital Rupee (e₹) के मामले में। Reserve Bank of India (RBI) ने Digital Rupee के लिए पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू कर दिए हैं, और Union Budget 2025 इसकी रोलआउट पे क्लैरिटी दे सकता है, जो डिजिटल पेमेंट्स और फिनांशियल इन्क्लुशन को बूस्ट करने पर फोकस करेगा। 

Union-Budget-2025

एक्सपर्ट्स का कहना है की Union Budget 2025 में क्रिप्टोकरेन्सिस के लिए एक बैलेंस्ड रेगुलेटरी फ्रेमवर्क इंट्रोड्यूस किया जायेगा, जो भारत में इनोवेशन को बढ़ावा देगा, साथ ही इन्वेस्टर प्रोटेक्शन और फिनांशियल स्टेबिलिटी के समस्या को भी एड्रेस करेगा। सरकार का एप्रोच यह हो सकता है की Digital Rupee और भारत में ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी को अलग अलग सेक्टर्स में इस्तेमाल किया जाए।

आखिर में…

Union Budget 2025 से भारतीय क्रिप्टो इन्वेस्टर्स को काफी उम्मीद है। हालांकि टैक्स की परिस्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सबको उम्मीद है की सरकार साफ़ और सपोर्टिव रेगुलेशंस लाएगी जो इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देगा। अगर Union Budget 2025 से बैलेंस्ड टैक्स रिफॉर्म्स और एक मज़बूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क इम्प्लीमेंट किया जाए, तो भारत ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का पूरा पोटेंशियल अनलॉक कर सकता है, ग्लोबल इंवेस्टमेंट्स को आकर्षित कर सकता है, और डिजिटल इकॉनमी की लॉन्ग-टर्म सस्टेनेबिलिटी को भी सुनिश्चित कर सकता है।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक