Listen 0:00

Wrapped Tokens क्या होते है?

Wrapped tokens एक ऐसी ही इवोल्युशन हैं जो कि DeFi (Decentralized  Finance) स्पेस में ट्रांसेक्शन को आसान बनाते हैं और इंटरऑपरेबिलिटी को एनहान्स करते है।

सोचो, अगर आप अपने पसंदीदा डिजिटल एसेट्स को बिना किसी रेस्ट्रिक्शन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यूज़ कर सकते हैं, तो कितना अच्छा होता!

यही काम करते है wrapped tokens। जैसे-जैसे डिजिटल एसेट्स इवॉल्व होते हैं, नए इंनोवेशन्स हमेशा उनके यूज़ को एफेक्ट करते हैं और उनके कम्पैटिबिलिटी को अलग-अलग इकोसिस्टम के साथ बदलते हैं। 

Wrapped tokens एक ऐसी ही इवोल्युशन हैं जो कि DeFi (Decentralized  Finance) स्पेस में ट्रांसेक्शन को आसान बनाते हैं और इंटरऑपरेबिलिटी को एनहान्स करते है।  एक उदहारण के तौर पर, WBTC और WETH जेसे टोकंस ऐसे प्लेटफॉर्म्स को एक साथ लाते हैं अलग-अलग काम करते हैं , इसलिए ये टोकंस DeFi की एफिशिएंसी को बढ़ाते हैं। 

Wrapped Tokens होते क्या है ?

Wrapped tokens वो डिजिटल एसेट्स होते हैं जो किसी और अंडरलाइंग एसेट को रिप्रेजेंट करते हैं। इन्हे “wrapped” इसलिए कहा जाता है क्यूंकि ये एसेट एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के अंदर सिक्योर होते है। इसका मतलब ये है की ये टोकन उन प्लेटफॉर्म्स या ब्लॉकचैन पर भी यूज़ हो सकते हैं जो असली एसेट के साथ कम्पेटिबल नहीं होते।  

उदहारण के लिए, Bitcoin को सीधे Ethereum नेटवर्क पर यूज़ नहीं किया जा सकता, क्यूंकि ये दोनों अलग प्रोटोकॉल्स हैं।  लेकिन Bitcoin को किसी wrapped token, जैसे Wrapped Bitcoin (WBTC) में कंवर्ट करके, आप Ethereum-बेस्ड प्लेटफॉर्म्स पर काम कर सकते हैं बिना अपने Bitcoin की वैल्यू को गवाए।  

इन टोकंस की वैल्यू हमेशा 1:1 रेश्यो में ओरिजिनल एसेट के बराबर होती है, जो इनको स्टेबल रखती है। 

निचे दिए गए Trading View के इस चार्ट से हमे BTC और WBTC के प्राइस का फर्क साफ़ पता चल रहा है।

Wrapped-Token
Wrapped Token

DeFi में Wrapped Tokens का रोल क्या हैं ?

Wrapped tokens ने decentralized finance (DeFi) सेक्टर में काफी ज़रूरी रोल प्ले किया है। ये अलग-अलग ब्लॉकचैन को कनेक्ट करके, ज़्यादा एसेट्स को DeFi इकोसिस्टम में पार्टिसिपेट करने का मौका देते हैं, जिससे लिक्विडिटी और कैपिटल एफिशिएंसी बढ़ जाती है। यूज़र्स Bitcoin जैसे एसेट्स को wrap कर सकते हैं और उन्हें Ethereum-बेस्ड DeFi ऍप्लिकेशन्स में यूज़ कर सकते हैं, जिससे वो Ethereum के  स्मार्ट  कॉन्ट्रैक्ट्स और लेंडिंग प्रोटोकॉल्स का फायदा उठा सकते हैं। 

Wrapped Tokens कैसे काम करते है ?

Wrapped-Token
Wrapped Token

क्रिप्टो टोकंस एक सिस्टेमेटिक wrapping प्रोसेस से गुज़रते हैं, जिसमे ट्रस्टेड कस्टोडियन की मदद लेनी होती है। इसे समझने के लिए, आइये हम इस प्रोसेस के मेन स्टेप्स को देखते हैं:

स्टेप 1: यूज़र, एक्सचेंज या प्लेटफार्म जैसे मर्चेंट की मदद से, अपने एसेट को चूस करता है और उसके पसंद के ब्लॉकचैन पर wrap करने के लिए सिलेक्ट करता है। 

स्टेप 2: जब मर्चेंट को यूज़र का रिक्वेस्ट मिलता है, तो वो यूज़र के एसेट्स को कस्टोडियन (जैसे DAO या स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट) को ट्रांसफर करता है।  

स्टेप 3: कस्टोडियन ओरिजिनल एसेट को सेक्युरली लॉक करता है और यूज़र के पसंद के ब्लॉकचैन पर उसका एक्विवैलेन्ट wrapped token मिंट करता है। 

स्टेप 4: कस्टोडियन इन मिन्टेड टोकंस को मर्चेंट को वापस ट्रांसफर करता है। 

स्टेप 5: मर्चेंट इन टोकंस को यूज़र के वॉलेट एड्रेस पर भेजता है।  

स्टेप 6: जब यूज़र अपने ओरिजिनल एसेट में कंवर्ट करना चाहता है, तो मर्चेंट कस्टोडियन को एक रिडेम्पशन रिक्वेस्ट भेजता है। 

स्टेप 7: कस्टोडियन मर्चेंट के रिक्वेस्ट को वेरीफाई करता है और रिसीव्ड wrapped tokens को बर्न कर देता है। 

स्टेप 8: टोकन बर्न होने के बाद, कस्टोडियन ओरिजिनल लॉक्ड एसेट को मर्चेंट को वापस रिलीज़ कर देता है। 

स्टेप 9: आखिर में, मर्चेंट ओरिजिनल एसेट को यूज़र को वापस दे देता है। 

कुछ फेमस Wrapped Tokens

  1. Wrapped Bitcoin (WBTC) : WBTC एक तरह का Bitcoin है जो Ethereum नेटवर्क पर यूज़ होता है, ताकि Bitcoin होल्डर्स Ethereum-बेस्ड decentralized ऍप्लिकेशन्स (Dapps) और DeFi प्रोटोकॉल्स के साथ इंटरैक्ट कर सकें। 

ज़रूरी फीचर्स

  • 1:1 पेग्गेड Bitcoin: WBTC कॉइन्स हमेशा एक्विवैलेन्ट Bitcoin के रिसर्वस के साथ बेक्ड होते हैं।  
  • इंटेरोपेराबिलिटी: Bitcoin  होल्डर्स को Ethereum के लेंडिंग, borrowing और यील्ड फार्मिंग कैपेबिलिटीज तक एक्सेस मिलता है।  
  • ट्रांसपेरेंसी: WBTC के टोटल रिसर्वस ऑडिट होते हैं और पब्लिक्ली वेरिफाइड किये जा सकते हैं।
  1. Wrapped Ethereum (WETH) : WETH एक अल्टेरनेटिव टोकन है जो एथेरेयम कम्युनिटी ने डिज़ाइन किया है, ताकि  ETH को ERC-20 प्रोटोकॉल्स  के साथ कम्पेटिबल बनाया जा सके। 

ज़रूरी फीचर्स

  • स्टैंडर्डाइजेशन: ETH को ERC-20 प्रोटोकॉल्स के साथ कम्पेटिबल बनाता है। 
  • लिक्विडिटी: WETH से ETH का यूज़ decentralized फाइनेंसियल प्लेटफॉर्म्स पर ज़्यादा होता है। 
  • आसान कन्वर्शन: यूज़र्स आसानी se ETH को WETH में कंवर्ट कर सकते हैं और वाइस वर्सा।
Wrapped Tokens के फायदे
  • एनहांस्ड लिक्विडिटी : Wrapped tokens मार्केट की एफिशिएंसी को इम्प्रूव करते हैं, क्यूंकि ये लिक्विडिटी को अक्रॉस ब्लॉकचेन्स मूव करने में हेल्प करते हैं। नेटिव एसेट्स को दूसरे नेटवर्क्स पर wrap करके, यूज़र्स क्रॉस-चैन मार्केट में पार्टिसिपेट कर सकते हैं बिना किसी लिमिटेशंस के। 
  • DeFi Opportunities का एक्सेस : यह टोकंस यूज़र्स को अपने एक्सक्लूसिव एसेट्स को स्टेक, लेंड, और ट्रेड करने की फैसिलिटी देते हैं, बिना उनके ओरिजिनल एसेट्स को बेचे। ये DeFi अडवांटेजस को अनलॉक करते हैं और एसेट होल्डर के लिए ज़्यादा यूटिलिटी क्रिएट करते हैं। 
  • ट्रांसपेरेंसी और सिक्योरिटी : Wrapping tokens एक कस्टोडियन प्रोसीजर फॉलो करते हैं, जिससे ऑडिट के थ्रू इंश्योर होता है की हर टोकन  अपने अंडरलाइंग एसेट से फुल्ली बेक्ड है।

आखिर में…

Wrapped tokens क्रॉस-चैन इंटरऑपरेबिलिटी को फैसिलिटेट करते हैं और डिजिटल एसेट्स की यूजेबिलिटी को अलग-अलग नेटवर्क्स पर एक्सपैंड करते हैं। इससे इंडिविजुअल्स या ऑर्गनाइजेशन्स नए फाइनेंसियल opportunities का फ़ायदा उठा सकते हैं, जबकि उनके एसेट्स मल्टीपल प्लेटफॉर्म्स के साथ कम्पेटिबल रहते है। हालाँकि अभी भी इंटरऑपरेबिलिटी और ग्लोबल ट्रांसक्शन्स में चैलेंजेस हैं,  नए इंनोवेशन्स हमेशा इमर्ज हो रहे है। 

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक