Listen 0:00

Zcash November 2025 का मोस्ट सर्च्ड टोकन कैसे बना?

Zcash को क्रिप्टो की दुनिया में एक दूसरी ज़िन्दगी मिली है। सालों की चुप्पी के बाद , स्ट्रक्चरल अपग्रेड्स, राइजिंग शील्डेड यूज़ेज, प्राइवेसी कंसर्नस का परफेक्ट टाइमिंग, और रेगुलेटरी टैलविन्डस ने इस कॉइन को स्पॉटलाइट में वापस ला दिया। 

In November 2025, Zcash (ZEC) ने क्रिप्टो की दुनिया को हिला कर रख दिया जब ये रिलेटिव ऑब्स्क्योरिटी से सीधा Coinbase पर मोस्ट-सर्च्ड एसेट बन गया, यहाँ तक की Bitcoin और XRP को भी पीछे छोड़ते हुए। एक ऐसी प्राइस रैली जिसमे ZEC ब्रिफ्ली $700 से ऊपर चला गया और कुछ ही हफ़्तों में 1,000%+ रिटर्न्स दे दिए, Zcash ने मार्केट को याद दिला दिया की प्राइवेसी कॉइंस अभी भी मैसिव रिटेल इंटरेस्ट इग्नाइट कर सकते हैं अगर नेरेटिव पर्फेक्ट्ली अलाइन हो जाए। इसी बात पर आइए समझते है की इस कॉइन के इस तगड़े ग्रोथ के पीछे का क्या कारण है।

Zcash क्या है?

Zcash October 2016 में लॉंच हुआ था Bitcoin के एक प्राइवेसी-फोकस्ड हार्ड-फोर्क के रूप में। Zero-knowledge proofs (zk-SNARKs) पर बेस्ड, ये कॉइन उन यूज़र्स को ये चॉइस देता है की वो ट्रांसपेरेंट ट्रांसेक्शन्स करें (Bitcoin की तरह) या पूरी शील्डेड ट्रांसेक्शन्स जिसमे मात्रा और अड्रेस्सेस दोनों छुपे रहते हैं, फिर भी माथेमैटिक्ली वेरिफायबल होते हैं। 

लेकिन सालों तक, यह कॉइन बैकग्राउंड में फेड होता गया। रेगुलेटरी प्रेशर के चलते मेजर एक्सचैंजेस ने प्राइवेसी कॉइंस को डीलिस्ट कर दिया, Monero एब्सोल्यूट गोपनीयता का गो-टू ऑप्शन बन गया, और Zcash का डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम गिरता चला गया। अर्ली 2024 तक, काफी ट्रेडर्स ZEC को एक लिगेसी प्रोजेक्ट की तरह देखने लगे—एक ब्रिलियंट साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट जिसमे रियल-वर्ल्ड मोमेंटम बहुत कम बचा था। 

जहा तक प्राइस मूवमेंट की बात है, तो इस कॉइन ने नवंबर के महीने में 35% की ग्रोथ दिखाई है और अब ये ₹41,571.21 पर ट्रेड कर रहा है। 

zcash

Zcash ने अपने फंडामेंटल्स को कैसे रिबिल्ड किया?

जब मार्केट memecoins का पीछा कर रहा था, तब Zcash ने अंडर-दा-रेडर रहकर काफी ज़रूरी इम्प्रूव्मेंट्स किए:

  • 2024 Halving (Nov 23, 2024): ब्लॉक रिवॉर्ड 3.125 ZEC से 1.5625 ZEC हो गया, डेली इशुएनस ~3,600 से गिरकर ~1,800 कॉइंस हो गयी। 
  • शील्डेड यूज़ेज: शील्डेड पूल 1.7 million ZEC से बढ़कर एक साल में 4.5 million ZEC क्रॉस कर गया; पीक पर 27% से ज़्यादा सर्कुलटिंग सप्लाई प्री शील्डेड थी। 
  • NU6.1 Upgrade (एक्टिवेटिड Nov 24, 2025): नया डेवलपमेंट फंडिंग मॉडल लॉंच हुआ: 8% ब्लॉक रिवार्ड्स कम्युनिटी ग्रांट्स को और 12% एक कॉइन-होल्डर-कंट्रोल्ड फण्ड को, जिससे ZEC होल्डर्स को 2028 के नेक्स्ट हाल्विंग तक मिलियंस ऑफ़ dollars पर डायरेक्ट गवर्नेंस कण्ट्रोल मिला। 
  • नेरेटिव में बदलाव: कम्युनिटी ने Zcash को “sound money with optional privacy” के फ्रेमिंग के साथ प्रेसेंट करना शुरू किया, न की सिर्फ एक डार्क-वेब कॉइन की तरह। 

इन स्ट्रक्चरल बदलावों ने इस कॉइन को एक स्टैगनैंट प्रोजेक्ट से बदल कर एक इम्प्रूविंग मोनेटरी पालिसी, राइजिंग प्राइवेसी यूज़ेज और डीसेंट्रलाइज्ड गवर्नेंस वाले प्रोजेक्ट में परिवर्तित कर दिया। 

zcash

Zcash में ये अचानक सर्ज आया कैसे?

टाइमिंग सब कुछ था। Monero—जो की प्राइवेसी कॉइंस का राजा था, एक मेजर एक्सप्लॉइट का शिकार हुआ, जिसने यूज़र कॉन्फिडेंस को हिला दिया और एक वैक्यूम क्रिएट किया। ट्रेडर्स और प्राइवेसी एडवोकेट्स ने अलटरनेटिव्स ढूँढना शुरू किया जिसमे एक्टिव डेवलपमेंट हो और एक क्लियर अपग्रेड पाथ। Zcash, जिसका रीसेंट हाल्विंग और नया गवर्नेंस मॉडल पहले से ही सबको पसंद आ चूका था, बहुत ही पर्फेक्ट्ली इस गैप को फील कर गया। 

साथ ही, ग्लोबल रेगुलेटर्स ने AML एनफोर्समेंट और Travel Rule को टाइट कर दिया, जिससे बाकि शेडी कॉइंस को डिफेंड करना और भी मुश्किल हो गया। ZEC का ऑप्शनल प्राइवेसी मॉडल,ऑडिटेबल व्यू कीज़ के साथ, अचानक से वो “ज़िम्मेदार” प्राइवेसी कॉइन लगने लगा जिसे इंस्टीटूशन्स और कॉम्पलिएंट एक्सचैंजेस एक्चुअली सपोर्ट कर सकते थे। 

Zcash ने Coinbase रैंकिंग्स को टॉप कैसे किया?

मिड-नवंबर में, Zcash ने Coinbase पर लगभग 52,000 इंडिविजुअल सर्चेस रिकॉर्ड किए—XRP (~41,000) और Bitcoin (~39,000) से ज़्यादा। ये स्पाइक जेन्युइन रिटेल FOMO को रिफ्लेक्ट करता है, जहाँ रोज़ हज़ारों यूज़र्स “Zcash” सर्च कर रहे थे एक मेजर फ़िएट ऑन-रैम्प पर।  सोशल प्लेटफॉर्म्स जैसे X और Reddit पर भी मेंशन्स सर्ज हुई, जिससे ये कन्फर्म हो गया की ये कॉइन अब मेनस्ट्रीम बन चूका है। 

zcash

इस सर्ज से मार्केट साइकल्स के बारे में क्या पता चलता है?

November का Zcash मोमेंट एक परफेक्ट उदहारण है की क्रिप्टो मार्केट्स कैसे काम करते हैं। एसेट्स चुप चाप इकोनॉमिक्स, यूज़ेज, और गवर्नेंस इम्प्रूव कर सकते हैं सालों तक किसी को न बताए। लेकिन जब सही मैक्रो थीम अलाइन हो जाए (प्राइवेसी रिवाइवल + Monero वीकनेस + रेगुलेटरी नुआन्स), कैपिटल वोइलेंटली रोटेट करता है। Zcash रातों रात एक फॉरगॉटन रेलिक से Coinbase का मोस्ट-सर्च्ड कॉइन बन गया, न की इसलिए की कुछ ड्रामेटिक अनाउंसमेंट हो गयी, बल्कि इसलिए क्यूंकि मार्केट ने आखिरकार उसके सालों के प्रोग्रेस को नोटिस किया। 

आखिर मे…

Zcash को क्रिप्टो की दुनिया में एक दूसरी ज़िन्दगी मिली है। सालों की चुप्पी के बाद , स्ट्रक्चरल अपग्रेड्स, राइजिंग शील्डेड यूज़ेज, प्राइवेसी कंसर्नस का परफेक्ट टाइमिंग, और रेगुलेटरी टैलविन्डस ने इस कॉइन को स्पॉटलाइट में वापस ला दिया। 

Disclaimer: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं। 

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक