Zero-knowledge proofs (ZKPs) क्रिप्टो की दुनिया में एक क्रन्तिकारी एडवांसमेंट है, जो एक ऐसा तरीका ऑफर करता है जिसमे बिना सेंसिटिव इनफार्मेशन रिवील किए क्लेम्स को वैलिडेट किया जा सकता है। जैसे जैसे प्राइवेसी और सिक्योरिटी के कंसर्नस डिजिटल एरा में बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे zero-knowledge proofs एक पावरफुल टूल बन गए हैं जो सिक्योर ट्रांसेक्शन्स, आइडेंटिटी प्रोटेक्शन, और भरोसे को मेन्टेन करने में मदद करते हैं।
Zero-Knowledge Proofs क्या होते है?
Zero-knowledge proofs एक ऐसे क्रिप्टोग्राफ़िक तकनीक हैं जो एक प्रूवर को ये अलाव करती हैं की वो एक वेरिफाइयर को ये साबित करे की कोई स्टेटमेंट सच है, बिना उस स्टेटमेंट के डिटेल्स बताए। ये इनोवेशन एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम का सलूशन है: कैसे किसी इनफार्मेशन के होने का सबूत दिया जाए बिना उससे एक्सपोज़ किए।
Zero-Knowledge कैसे काम करते है?
Zero-knowledge proofs इस तरह से काम करते हैं की वो बिना ओरिजिनल डेटा डिस्क्लोस किए किसी क्लेम का सिक्योर वेलिडेशन करते हैं। इस वजह से ये बहुत सारे जगहों में काम आते हैं जैसे आइडेंटिटी वेरिफिकेशन और एक्सेस कण्ट्रोल। प्राइवेसी मेन्टेन करने की उनकी क्षमता ने इन्हे क्रिप्टोग्राफ़ी के बहार भी काफी उपयोगी बना दिया है, जैसे सिक्योर वोटिंग और एंटरप्राइज कंप्लायंस। ये कुछ इस तरह से काम करते हैं:
- कोर प्रिंसिपल्स: Zero-knowledge proofs तीन एहम प्रॉपर्टीज़ पर बेस्ड होते हैं:
- Completeness (अगर स्टेटमेंट सच है तो वो साबित हो सकता है)
- Soundness (अगर स्टेटमेंट झूठा है तो वो साबित नहीं हो सकता)
- Zero-knowledge (प्रूफ से एक्स्ट्रा इनफार्मेशन रिवील नहीं होती)
- मेकनिज़्म्स: ये एडवांस्ड मैथमेटिकल टूल्स का इस्तेमाल करते हैं जैसे elliptic curve cryptography, पोलीनोमिअल कमिटमेंट्स, या हैश फंक्शन्स ताकि क्लेम्स सुरक्षित रूप से वैलिडेट किए जा सकें।
- ऍप्लिकेशन्स: यहाँ एक वोटर अपनी एलिजिबिलिटी साबित कर सकता है बिना पर्सनल डिटेल्स बताए, या एक कंपनी कंप्लायंस साबित कर सकती है बिना अपना गोपनीय डेटा दिखाए।
कुछ इसी तरह से zero-knowledge proofs ये सुनिश्चित करते हैं की यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी हमेशा बनी रहे।

Zero-Knowledge Proofs का इस्तेमाल कैसे होता है?
असल ज़िन्दगी में, zero-knowledge proofs का इस्तेमाल होता है ताकि सेंसिटिव इनफार्मेशन जैसे पासवर्ड्स या प्राइवेट कीज़ का एक्सचेंज को सिक्योर किया जा सके बिना एक्सपोज़र के रिस्क के। ये ख़ासकर उन सिचुएशंस में काम आते हैं जहाँ वेरिफिकेशन चाहिए लेकिन डिटेल्स रिवील नहीं करनी:
- इंटरैक्टिव ZKPs: इसमें प्रूवर और वेरिफाइयर के बीच मल्टी-स्टेप एक्सचेंज होता है, जिसमे चैलेंजेस इस्तेमाल किए जाते हैं, बिना एक्चुअल डिटेल्स को रिवील किए ट्रुथ को दिखाने के लिए।
- नॉन-इंटरैक्टिव ZKPs: इसमें सिंगल प्रूफ होता है जो इंडेपेंडेंटली वेरीफाई किया जा सकता है, जो प्रोसेस को सिंपल बना देता है और स्केलेबिलिटी बढ़ाता है।
इन दोनों मेथड्स का इस्तेमाल करके zero-knowledge proofs सिक्योर और प्राइवेट इंटरेक्शन्स इनेबल करते हैं, चाहे वो ब्लॉकचैन ऍप्लिकेशन्स हो या एंटरप्राइज सिस्टम्स—डेटा हमेशा प्रोटेक्टेड रहता है।

क्रिप्टो में Zero-Knowledge Proofs क्यों ज़रूरी है?
Zero-knowledge proofs क्रिप्टो और central bank digital currencies (CBDCs) में प्राइवेसी और सिक्योरिटी प्रोब्लेम्स को सॉल्व करने में बहुत ही ज़रूरी रोल प्ले करते हैं।
पब्लिक लेजर्स जैसे Bitcoin में ये ट्रांसेक्शन प्राइवेसी सुनिश्चित करते हैं साथ ही एकाउंटेबिलिटी भी बनाए रखते हैं। CBDCs के केस में, ZKPs रेगुलेटरी ओवरसाइट और यूज़र प्राइवेसी के बीच बैलेंस बनाए रखते हैं—गवर्नमेंट कंप्लायंस एनफोर्स कर सकती है बिना यूज़र डेटा कोम्प्रोमाईज़ किए।
यह रहे कुछ रियल-लाइफ उदहारण :
- Zcash और Aztec प्रोटोकॉल zero-knowledge proofs का इस्तेमाल करते हैं प्राइवेट ट्रांसेक्शन्स के लिए।
- StarkNet ZK-rollups का इस्तेमाल करता है स्केलेबल और प्राइवेसी-एनहांस्ड स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए।
- Sweden का e-krona और European Central Bank का digital euro जैसे एक्सपेरिमेंटल CBDC प्रोजेक्ट्स ZKPs एक्स्प्लोर कर रहे हैं, लेकिन लार्ज-स्केल इम्प्लीमेंटेशन अभी ऑनगोइंग है।
आखिर में…
Zero-knowledge proofs डिजिटल दुनिया में प्राइवेसी और सिक्योरिटी का एप्रोच पूरी तरह से बदल रहे हैं। वेलिडेशन विथाउट डिस्क्लोशर के कांसेप्ट से, ZKPs सिक्योर ट्रांसेक्शन्स को मुमकिन बनाते हैं, सेंसिटिव डेटा को प्रोटेक्ट करते हैं, और हर एप्लीकेशन में ट्रस्ट बिल्ड करते हैं—चाहे वो क्रिप्टो हो, CBDCs हो, या आइडेंटिटी वेरिफिकेशन।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।