क्रिप्टो मार्केट सबको पैसा कमाने का एक बढ़िया मौका देता है। लेकिन हर कोई बड़े पैमाने पर तो पैसे इन्वेस्ट नहीं कर सकता, है ना?
लेकिन सोचो अगर आप सिर्फ ₹1000 में ₹100000 का ट्रेड प्लेस कर सको, तो? क्यों? विश्वास नहीं हो रहा? लेकिन ये सच है! Crypto Futures trading आपको ये मौका देता है — जिसमे आप प्राइस चेंजेस से प्रॉफिट कमा सकते हो और मार्केट के वोलेटाइल होने के बावजूद अपने आप को सिक्योर रख सकते हो, बिना एसेट को असल में ओन किए।
क्रिप्टो में Futures Trading क्या होता है?
Crypto Futures Trading में आप एक कॉन्ट्रैक्ट के मदद से किसी क्रिप्टो को एक फिक्स्ड प्राइस पर फ्यूचर डेट में बाई या सेल करते हो। इसमें ट्रेडर्स प्राइस मूवमेंट पे स्पेक्युलेट कर सकते हैं बिना एक्चुअल क्रिप्टो को होल्ड किए। ये स्पॉट ट्रेडिंग से अलग है, जहाँ आप तुरंत एसेट बाई/सेल करते हो।
ये एक्सचेंज-ट्रेडेड कॉन्ट्रैक्ट्स ट्रेडर्स को दोनों सिचुऎशन्स — मार्केट ऊपर जाए या नीचे — दोनों में प्रॉफिट कमाने का मौका देते हैं। क्रिप्टो के मार्केट में रिस्क मैनेज करने और रिटर्न्स को मक्सिमाइज़ करने के लिए ये एक पावरफुल टूल है।
Futures trading के कुछ कॉमन यूज़ केसेस है:
- वोलैटिलिटी के खिलाफ हेज: Crypto Futures trading ट्रेडर्स को प्राइस फिक्स करने का ऑप्शन देता है, जिससे मार्केट गिरने पे भी पोर्टफोलियो सेफ रहता है।
- प्रॉफिट का स्पेकुलेशन: चाहे मार्केट ऊपर हो या नीचे, ट्रेडर्स प्राइस मूवमेंट्स पे डाव लगाके प्रॉफिट कमा सकते हैं।
- पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करना: बिना एक्चुअल क्रिप्टो ओन किए आप एक्सपोज़र ले सकते हो, जो इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी डाइवर्सिफाई करता है।
- आर्बिट्रेज के मौके: Futures trading से अलग अलग एक्सचैंजेस के प्राइस डिफरेंस का फायदा उठाके लो-रिस्क प्रॉफ़िट्स मिलते हैं।
- रिस्क मैनेजमेंट: जब मार्केट डाउन हो तब भी प्रॉफिट कमाके और स्पॉट मार्केट लॉस को ओफ़्सेट करके ट्रेडर्स अपना रिस्क मैनेज कर सकते हैं।

Crypto Futures Trading के एहम टर्मिनॉलजीज़ क्या है?
Crypto futures trading शुरू करने से पहले कुछ टर्म्स को समझना काफी ज़रूरी है:
- Leverage: Leverage एक क्रेडिट जैसा होता है जो आपकी ट्रेडिंग पावर को बढ़ाता है। जैसे अगर आप 10x Leverage लेते हो, तो ₹1000 की जगह आप ₹10,000 तक ट्रेड कर सकते हो। प्रॉफिट और लॉस दोनों मल्टीप्लाई हो जाते हैं।
- मार्जिन टाइप: Leverage पोजीशन के लिए मार्जिन सिक्योरिटी के रूप में इस्तेमाल होते है। ये दो तरह के होते है:
- Isolated Margin: इसमें एक फिक्स्ड अमाउंट ही ट्रेड में लगा होता है, तो रिस्क लिमिटेड होता है।
- Cross Margin: इसमें आपके वॉलेट के सारे फंड्स इस्तेमाल हो सकते हैं, जो कनविनिएंट तो है पर इनमे काफी रिस्क भी होता है।
- Market Orders: इनसे ट्रेड एक्सेक्यूट होती है। इसके एहम टाइप्स है:
- Market Order: तुरंत एक्सिस्टिंग प्राइस पर बाई/सेल करना।
- Limit Order: आप खुद डिसाइड करते हो की किस प्राइस पर बाई/सेल करना है।
- Stop Market Order:जैसे ही स्टॉप प्राइस हिट होती है, ये मार्केट प्राइस पर बाई/सेल आर्डर प्लेस करेगा।
- Stop Limit Order: जब स्टॉप प्राइस हिट होती है, तो ये एक लिमिट आर्डर ट्रिगर करता है, जो तभी एक्सेक्यूट होता है जब एसेट किसी निर्दिष्ट प्राइस तक पहुँच जाता है ।
- लिक्विडेशन: जब लॉस आपके मार्जिन को पूरा ख़तम कर देते हैं, तो पोजीशन को ज़ोर ज़बरदस्ती क्लोज़ करनी पड़ती है।
- Funding Rate: लॉन्ग और शार्ट पोसिशन्स के बीच फीस एक्सचेंज होती है ताकि परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट बैलेंस रहे।
- Maker Fee: लिमिट आर्डर प्लेस करने पर लगता है जो लिक्विडिटी ऐड करता है — आम तौर पर कम होता है।
- Taker Fee: मार्केट आर्डर प्लेस करने पर लगता है जो लिक्विडिटी को हटाता है — आम तौर पर ज़्यादा होता है।
SunCrypto पर Crypto Futures Trading कैसे शुरू करें?
SunCrypto अपने प्लेटफार्म पर Crypto Futures Trading का फीचर इंट्रोड्यूस कर रहा है। शुरू करने के लिए बस ये स्टेप्स फॉलो करो:

- SunCrypto ऐप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करो।
- ऐप इनस्टॉल करने के बाद रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस पूरा करो।
- KYC कम्पलीट होने के बाद अपना बैंक अकाउंट ऐड करो और बैंक ट्रांसफर या UPI से फण्ड डिपोसिट करो।
- ऐप के होम स्क्रीन के निचे में “FUTURES” आइकॉन पर टेप करो।
- आपको एक नयी पेज पे ले जाया जाएगा जहाँ आपको अपने SunCrypto वॉलेट से Futures वॉलेट में फंड्स ट्रांसफर करने होंगे।
- वॉलेट आइकॉन पे टेप करो (टॉप राइट कार्नर), अमाउंट एंटर करो और ट्रांसफर कन्फर्म करो।
- अब आप ट्रेडिंग पेयर सेलेक्ट कर सकते हो, जैसे INR या USDT।
- अगर आप USDT पेयर्स में ट्रेड कर रहे हो, तो अलग से USDT डिपोसिट करने की ज़रूरत नहीं — INR फंड्स ऑटो-कन्वर्ट हो जाएंगे।
- पेयर सेलेक्ट करने के बाद (उदहारण: SOL/INR), आपको दिखेगा:
-
- ट्रेड सेक्शन (ऑर्डर्स प्लेस करने के लिए)
- चार्ट सेक्शन (मार्केट ट्रेंड्स चेक करने के लिए)
-
- अपने एनालिसिस के बेसिस पे फैसला करो:
-
- लॉन्ग (बाई): अगर लगता है प्राइस ऊपर जाएगा।
- शार्ट (सेल): अगर लगता है प्राइस नीचे जाएगा।
-
- मार्जिन टाइप सेलेक्ट करो — अभी के लिए SunCrypto सिर्फ Isolated Margin सपोर्ट करता है।
- Isolated margin शुरूआती ट्रेडर्स के लिए सुरक्षित है क्यूंकि रिस्क लिमिटेड होता है।
- आर्डर टाइप चुनो:
-
- Market Order (बिगिनर्स के लिए)
- Limit Order, Stop Limit, या Stop Market (एडवांस्ड कण्ट्रोल के लिए)
-
- फैसला करो की INR में ट्रेड प्लेस करना है या नहीं।
- आर्डर अमाउंट एंटर करो — leverage के साथ।
-
- उदहारण: अगर आपके पास ₹1,000 हैं और 50x leverage लेते हो, तो आप ₹50,000 तक ट्रेड कर सकते हो।
- रिस्क कम रखने के लिए आप ₹6,000 जैसे छोटे अमाउंट से भी ट्रेड कर सकते हो।
-
- Stop Loss (SL) और Take Profit (TP) सेट करो ताकि रिस्क मैनेज हो।
- सब कुछ सेट होने के बाद, बाई पर क्लिक करो और आर्डर प्लेस हो जाएगा।
- अपनी ओपन पोजीशन और P&L (Profit एंड Loss) स्क्रीन के निचे ट्रैक कर सकते हो।
- और डिटेल्स देखने के लिए ट्रेडिंग पेयर पे क्लिक करो:
-
- मार्जिन ऐड करो
- TP/SL एडिट करो
- चार्ट व्यू करो
- पोजीशन क्लोज करो
- प्रॉफ़िट्स शेयर करो
-
- जब ट्रेड एग्जिट करना हो, बस क्लोज पे क्लिक करो।
- अपने पास्ट ट्रेड्स चेक करने के लिए Futures होम पेज पर Order History सेक्शन में जाओ।
Crypto Futures Trading के साथ क्या रिस्क्स जुड़े है?
Crypto futures trading हाई रिवार्ड्स के साथ-साथ कुछ रिस्क्स भी लाता है, जैसे:
- हाई वोलैटिलिटी: क्रिप्टो प्राइस बहुत ज़्यादा फ्लक्चुएट करते हैं, जिससे मार्जिन जल्दी ख़तम हो सकता है।
- Leverage Risks: Leverage से प्रॉफिट भी बढ़ता है, लेकिन नुकसान भी — कभी कभी इन्वेस्टमेंट से ज़्यादा भी हो सकता है।
- लिक्विडेशन रिस्क: प्राइस का अचानक से ड्राप पोजीशन को लिक्विडेट कर सकता है, जिससे सारे गेन्स लॉस हो सकते हैं।
- Funding Rate Costs: अगर मार्केट अनबैलेंस्ड हो, तो फंडिंग फीस निरंतर पे करने पड़ते हैं, जिससे प्रॉफिट धीरे-धीरे घट सकता है।
- प्लेटफार्म रिस्क: अगर प्लेटफार्म रिलाएबल नहीं है, तो हैकिंग, आउटेज या बैंक्रप्सी के कारण फंड्स गुम हो सकते हैं।
- Overtrading: फ़ास्ट-पेस्ड ट्रेडिंग इम्पुल्सिव फैसले लेने पर मजबूर कर सकते है, जिससे बड़े फिनांशियल लॉस हो सकते है ।
आखिर मे…
Crypto futures trading से आप अपने रिस्क को मिनिमाइज़ कर सकते हो, स्पेकुलेशन कर सकते हो, और अपने इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी को डाइवर्सिफाई कर सकते हो। SunCrypto भारतीय ट्रेडर्स के लिए इस फीचर को सिंपल और एक्सेसिबल बना रहा है, ताकि आप क्रिप्टो के प्राइस स्विंग्स का फायदा बिना प्रेशर के उठा सको।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।