क्रिप्टो मार्केट, खासकर altcoins, पिछले हफ्ते अपने सबसे बुलिश फेज़ में था, और हम सब देख रहे हैं की इस महीने में क्या होने वाला है। आगे बढ़ने से पहले, हमारे Crypto Market Recap को ज़रूर चेक करें।
24 मार्च को CoinMarketCap ने ₹237.94 trillion का मार्केट कैप रिपोर्ट किया था। ऊपर से, टॉप-परफार्मिंग करेंसिस ने हाल ही में काफी ज़्यादा गेन्स देखे हैं, और ये नए मार्केट ट्रेंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले हफ्ते के हिसाब से, Bitcoin की प्राइस ₹7,427,417.14 है, जो की पिछले 24 घंटो में 2.58% का सर्ज दिखा रही है, और 7 दिनों में इसमें 2.20% का विशाल ग्रोथ हुआ है। Crypto Market Recap के मुताबिक Ethereum (ETH) की करंट वैल्यू ₹172,994.52 है, जो पिछले 24 घंटे में 0.29% का जम्प दिखा रही है, और पिछले 7 दिनों में इसमें 4.23% की बड़ी ग्रोथ हुई है।
Crypto Market Recap: टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस
पिछले हफ्ते में, तीन क्रिप्टोकरेन्सिस काफी चर्चा में रही हैं, क्यूंकि इनके रीसेंट डेवलपमेंट्स ने इन्हे काफी मशहूर बनाया है: Avalanche (AVAX), Near Protocol (NEAR), और Render (RNDR).
- Avalanche (AVAX) का प्राइस पिछले हफ्ते में 11.88% तक बढ़ा। इसके अलावा, इस टोकन ने 24 घंटे में 7.17% का मार्जिनल सर्ज भी देखा। अभी AVAX ₹1,812.68 पर ट्रेड हो रहा है।
- Crypto Market Recap के मुताबिक Near Protocol (NEAR) ने लगभग 9.87% का जम्प दिखाया, जो मेजर क्रिप्टोकरेन्सिस के तुलना में काफी अच्छा था। NEAR ने 24 घंटो में 1.88% का प्राइस सर्ज भी दिखाया, और अभी ₹244.46 के रेंज में ट्रेड हो रहा है।
- Render (RNDR) टोकन का प्राइस 7 दिनों में 11.32% तक बढ़ा। 24 घंटे में इस टोकन ने 6.83% का जम्प भी देखा। अभी RNDR ₹308.75 पर ट्रेड हो रहा है।
Crypto Market Recap के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स
पिछला हफ्ता 2025 का सबसे बुलिश हफ्ता रहा। तो चलिए इसी बात पर पिछले दिन के कुछ टॉप क्रिप्टो गेनर्स और लूसेर्स पर एक नज़र डाले:

Crypto Market Recap से जानिए क्रिप्टो मार्केट बुलिश कैसे हुआ?
Crypto Market Recap के हिसाब से क्रिप्टो मार्केट में 17-24 मार्च 2025 के बीच काफी प्राइस जम्प देखने को मिला, जो मैक्रोइकनोमिक और मार्केट-स्पेसिफिक फैक्टर्स के मिश्रण से हुआ।19 मार्च को U.S. Federal Reserve ने इंटरेस्ट रेट्स को 4.25%-4.50% पर मेन्टेन करने का डिसिशन लिया, और 2025 के अंत तक दो कट्स की उम्मीद भी दिखाई गयी, जिससे रिस्क एसेट्स में ऑप्टिमिस्म बढ़ा।
इसके अलावा, $500 billion का U.S. Treasury लिक्विडिटी इंजेक्शन और President Trump के क्रिप्टो-फ्रेंडली पॉलिसीस के बारे में स्पेक्युलेशन ने भी मार्केट को ऊपर की तरफ पुश किया। Crypto Market Recap के मदद से जानिए कैसे ये फैक्टर्स कलेक्टिवेली सेंटीमेंट को एक्सट्रीम फियर से ऑप्टिमिस्म की तरफ शिफ्ट करने में मददगार साबित हुए, जिसकी वजह से प्राइसेस ऊपर गए।
Crypto Market Recap: पिछले हफ्ते की ट्रेंडिंग खबरे
- 19 मार्च 2025 को U.S. Federal Open Market Committee (FOMC) ने इंटरेस्ट रेट्स को 4.25%-4.50% पर मेन्टेन करने का डिसिशन लिया, जो मार्केट के उम्मीदों के साथ मैच करता था। Federal Reserve ने 2025 के अंत तक दो रेट कट्स की भी प्रेडिक्शन दी है, जो मोनेटरी पॉलिसी में हल्कापन दिखाता है।
- Crypto Market Recap के मुताबिक U.S. Securities and Exchange Commission का Ripple के खिलाफ मल्टी-ईयर एनफोर्समेंट केस अब अपने अंत पर है, Ripple के CEO के मुताबिक। Ripple CEO Brad Garlinghouse ने X पर लिखा, “ये है वह मोमेंट जिसका हम इंतज़ार कर रहे थे। SEC अपने अपील को ड्राप करेगा – ये Ripple और क्रिप्टो दोनों के लिए एक बड़ी जीत है”
- U.S. रेगुलेटरी डाक्यूमेंट्स के मुताबिक, एसेट मैनेजर Canary Capital ने Pengu (PENGU) को exchange-traded fund (ETF) में लिस्ट करने का प्रोपोज़ल दिया है, जो Pudgy Penguins NFT प्रोजेक्ट का गवर्नेंस टोकन है।
Crypto Market Recap पर सनक्रिप्टो की राय
क्रिप्टो मार्केट में जो रीसेंट बुलिश ट्रेंड चल रहा है, वो उसके डायनामिक एवोल्यूशन को दिखाता है, जिसमे काफी ज़्यादा गेन्स और इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस की बढ़ोत्तरी देखी गयी है। ये डेवलपमेंट इंस्टीटूशनल इंटरेस्ट और टेक्नोलॉजिकल अडवांसमेंट्स को रिफ्लेक्ट करता है।
लेकिन, इन डेवलपमेंट्स के बावजूद मार्केट की इन्ट्रिंसिक वोलैटिलिटी अभी भी है। इन्वेस्टर्स को पोटेंशियल रिस्क्स से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, अच्छी तरह से रिसर्च करनी चाहिए और अलग-अलग टैक्टिस अप्लाई करनी चाहिए। हालाँकि ये बुलिश ट्रेंड काफी सही है, क्रिप्टो मार्केट को ध्यान से और लॉन्ग-टर्म माइंडसेट के साथ एप्रोच करना ज़रूरी है।
अगर आपको क्रिप्टो से संबंधित और भी कंटेंट चाहिए जैसे की Crypto Market Recap, इन्फॉर्मेशनल ब्लोग्स, और क्रिप्टो न्यूज़, तो Suncrypto Academy को ज़रूर चेक करें।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।