क्रिप्टोकरेंसी की वैधता ने दुनिया भर में कई देशों में विवाद छेड़ रखी है, और भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। Bitcoin और Ethereum जैसे क्रिप्टोकरेन्सिस के मशहूर होने के बाद भी, उनका लीगल स्टेटस और उनके आस-पास के रेगुलेशंस अभी भी कई देशो में अस्पष्ट हैं। चलिए इसी बात पर हम आज भारत में crypto regulations के बारे में गहराई से जानते है और यह समझते है की आने वाले दिनों में हमारे देश में क्रिप्टो की स्थिति क्या हो सकती है।
भारत में क्रिप्टो को कैसे रेगुलेट किया जाता है?
भारत में क्रिप्टोकरेंसी अभी भी अँधेरे में है। हमारे देश ने अभी तक क्रिप्टोकरेन्सिस को पूरी तरह से बेन नहीं किया है, और ना ही इन्हे लीगल टेंडर के रूप में अपनाया है। भारत सरकार ने डिजिटल कर्रेंसीस को ले कर “वेट-एंड-सी” एप्रोच को अपनाया है। इस वजह से भारत का रेगुलेटरी परिवेश बदलता रहता है, और इनके लेगालिटी और टैक्सेशन के बारे में चर्चा और भी बढ़ रही है।
इस अनिश्चितता के बावजूद, Reserve Bank of India (RBI), Ministry of Finance, और Securities and Exchange Board of India (SEBI) जैसे प्राइमरी बॉडीज ने भारत के crypto regulations को सुधारने का ज़िम्मा ले रखा हैं।

Source: https://www.kychub.com/
भारत में क्रिप्टो का लीगल स्टेटस क्या है?
Crypto regulations के तहत, भारत में क्रिप्टोकरेन्सिस लीगल हैं, मतलब लोग इन्हे ओन, बाई और ट्रेड कर सकते हैं। लेकिन ये लीगल टेंडर नहीं हैं, इसका मतलब यह है की इन्हे Indian Rupee (INR) के जगह रोज़ के ट्रांसेक्शन्स के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसका मतलब है की क्रिप्टो इंवेस्टमेंट्स की अनुमति तो है, लेकिन इनमे काफी रिस्क्स भी हैं क्यों की इनको अभी भी लीगल करेंसी के रूप में पहचान नहीं मिली है।
Reserve Bank of India (RBI) ने 2018 में क्रिप्टोकरेंसी पर बैंकिंग बेन लगा दिया था, जिससे कई एक्सचैंजेस को ऑपरेशन बंध करना पड़ा। लेकिन 2020 में, Supreme Court of India ने इस बेन को अँकोंस्टीटूशनल घोषित किया। इस रूलिंग के बाद भी, RBI क्रिप्टोकरेन्सिस को लेकर अपनी रेसेर्वशन्स रखता है, जैसे इन्वेस्टर प्रोटेक्शन, फिनांशियल स्टेबिलिटी, और डिजिटल करेंसिस के रिस्क्स।
भारत में टैक्स का Crypto Regulation क्या है?
2022 के बाद, भारत ने क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स के लिए एक स्पष्ट टैक्सेशन फ्रेमवर्क किया, जो की सरकार के डिजिटल एसेट्स को टैक्सेबल एन्टिटीज़ के रूप में पहचान देने का संकेत है। क्रिप्टो एसेट्स, जब भी आप अपनी होल्डिंग सेल करके अपना प्रॉफिट निकालेंगे तो उसपर आपको 30% टैक्स देना पड़ेगा सरकार को। इस हाई टैक्स रेट के साथ एक 1% Tax Deducted at Source (TDS) भी शामिल है, जो उन ट्रांसेक्शन्स के ऊपर लगता है जो की एक विशिस्ट सीमा से ऊपर हो।
December 2024 में भारत में टैक्स के crypto regulations में एक काफी ज़रूरी विकास देख्नने को मिला जब Income Tax Appellate Tribunal (ITAT) ने ये निर्णय लिया की क्रिप्टोकरेन्सिस, जैसे Bitcoin, Ethereum, और दुसरे Virtual Digital Assets (VDAs), के सेल से होने वाले प्रॉफ़िट्स को इनकम के बजाए कैपिटल गेन्स के रूप में क्लासिफ़ाइ किया जाना चाहिए। ये तब हुआ जब एक आदमी, Raunaq Prakash Jain, ने ITAT में यह शिकायत दर्ज की थी की उसने अपने क्रिप्टो एसेट्स को काफी समय तक होल्ड किया था, जिससे उन्हें लॉन्ग टर्म गेन्स के अंडर कंसीडर करना चाहिए।

इन crypto regulations के बावजूद,इस टैक्सेशन पालिसी ने इन्वेस्टर्स को सतर्कता से अप्रोच करने पर मजबूर किया है, जिसमें काफी लोग ऐसे प्लेटफॉर्म्स ढून्ढ रहे हैं जो गुमनामी या कम टैक्स इम्प्लिकेशन्स ऑफर करते हैं। स्ट्रिक्ट टैक्सेशन और TDS रूल्स ने ट्रेडर्स को विदेशी और डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचैंजेस की तरफ धकेल दिया है, जहाँ कुछ हद तक ट्रांसेक्शन्स के लिए KYC की ज़रुरत नहीं पड़ती, और इससे रेगुलेटरी ईवेषण और भारत सरकार के टैक्सेशन रूल्ज़ पर सवाल उठ रहे है।
भारत में Crypto Regulations की निग्राणी कौन रखते है?
भारत में crypto regulations की निग्राणी करने के लिए कई ऑथॉरिटीज़ शामिल है, जैसे:
- Reserve Bank of India (RBI): RBI की मुख्य भूमिका है फिनांशियल इंस्टीटूशन्स को रेगुलेट करना और भारत की फिनांशियल स्टेबिलिटी को सुनिश्चित करना है। क्रिप्टो को लेकर RBI ने काफी कंसर्नस उठाये हैं, जैसे वोलैटिलिटी और गलत इस्तेमाल, लेकिन इन्होने डिजिटल करेंसिस को पूरी तरह से बंध भी नहीं किया। RBI अभी भी Central Bank Digital Currency (CBDC) को इंट्रोड्यूस करने की सोच रहा है, जो आगे चलकर भारत के डिजिटल करेंसी लैंडस्केप को पूरी तरह से बदल सकता है।
- Ministry of Finance: Ministry of Finance क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स पे लगने वाले टैक्स को देखने का काम करती है। मिनिस्ट्री ने 30% क्रिप्टो टैक्स और 1% TDS इंट्रोड्यूस किया है ताकि इस क्षेत्र में और भी बेहतर crypto regulations लाएं जा सके और कंप्लायंस को भी सुनिश्चित किया जा सके। इनका ध्यान इललीगल कामो पर रोक लगाना भी है ताकि हमारे देश में क्रिप्टो का इस्तेमाल करके कोई गलत काम न हो।
- Securities and Exchange Board of India (SEBI): SEBI का एहम काम है यह देकना की भारत में हो रहे सारे क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स भारत के कानून के तहत हो। अगर भविष्य में क्रिप्टोकरेन्सिस को सेक्युरिटीज़ के रूप में क्लासिफ़ाइ किया गया, तो इसमें SEBI की एहम भूमिका हो सकती है।
भारत के Crypto Regulations बाकी देशों के तुलना में कैसे है?
Crypto regulations के मामले में भारत का अप्रोच बाकी देशों से काफी अलग है। बाकी देशों में, क्रिप्टोकरेन्सिस को कमोडिटीज़ या सेक्युरिटीज़ के रूप में ट्रीट किया जाता है और टैक्सेशन के नियम भी काफी स्पष्ट हैं।
भारत का 30% क्रिप्टो टैक्स रेट US और EU के प्रोग्रेसिव टैक्स रेट्स के तुलना में काफी ज़्यादा है। इसके अलावा भी, लीगल टेंडर ना होने की वजह से भारत में क्रिप्टोकरेन्सिस रोज़ के ट्रांसेक्शन्स के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जबकि Japan में Bitcoin को लीगल पेमेंट माना गया है।
भारत में Crypto Regulations का भविष्य क्या है?
Union Budget 2025-2026 आने वाले दिनों में भारत के को बदलने की पूरी क्षमता रखता है। हलाकि पहले भी इन्वेस्टर्स ने बजट से टैक्स रेट्स कम होने की आशा रखी थी, अब देकने वाली बात यह होगी की २०२५-२६ में बजट भारतीय क्रिप्टो मार्किट को किस तरीके से प्रभावित कर सकता है।
भारत में cryptocurrency regulations के भविष्य में काफी सुधार आ सकता है, क्यूंकि इस बजट में कुछ ऐसे रिफॉर्म्स हो सकते हैं जो देश को ब्लॉकचैन और Web3 टेक्नोलॉजीज़ में एक ग्लोबल लीडर बनाने में मदद करेगा। टैक्स रेट्स को कम करके और TDS स्ट्रक्चर्स को सुधार के, भारत एक काफी ज़्यादा कॉम्पिटिटिव और अपीलिंग मार्केट बन सकता है डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिप्टो इन्वेस्टर्स दोनों के लिए। ऐसे बदलाव ना सिर्फ लोकल कम्युनिटी के कंसर्नस को एड्रेस करेंगे, बल्कि कंप्लायंस को भी उत्साहित करेंगे।
आखिर में…
भारत के crypto regulations अभी भी शुरआती स्टेजेस में ही है। जबकि क्रिप्टो भारत में लीगल हैं, उनका इस्तेमाल काफी रिस्ट्रिक्टेड है क्यों की हमारे देश में रेगुलेशंस अभी भी स्पष्ट नहीं है। सरकार का फोकस टैक्सेशन और क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स को ट्रैक करना है, पर सही फ्रेमवर्क न होने की वजह से अभी भी काफी गैप्स हैं। पर जैसे जैसे समय बदल रहा है, वैसे ही नए कानून बनेंगे जो भारत में crypto regulations को और भी बेहतर बनाएंगे।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।