ब्लॉकचैन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती है अलग अलग ब्लॉकचैन नेटवर्क्स के बीच एसेट्स और डेटा को ट्रांसफर करना। लेकिन अब ये प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती है LayerZero के आने से। चलिए इसको अच्छे से समझते है।
LayerZero क्या है?
LayerZero (ZRO) एक omnichain interoperability protocol है जो ब्लॉकचेन्स के बीच सुरक्षित और बेहतर मैसेज ट्रांसफर को और भी आसान बनाता है। इसके कोर में, LayerZero Ultra Light Nodes (ULNs) का इस्तेमाल करता है, जो की smart contracts होते हैं जो अलग-अलग ब्लॉकचेन्स पर डेप्लॉय किए जाते हैं। ये ULNs क्रॉस-चैन कम्युनिकेशन के लिए एंडपॉइन्ट्स का काम करते हैं, और ये सुनिश्चित करते हैं की मेसेजेस transactions block headers और transaction proofs का इस्तेमाल करके सही से वैलिडेट हो सकें।
मई 2024 में, LayerZero ने Solana को अपने 70+ ब्लॉकचैन नेटवर्क्स में ऐड किया, जिससे Solana यूज़र्स अब Arbitrum, Ethereum, और Polygon जैसे चेन्स के बीच एसेट्स ट्रांसफर कर सकते हैं। इस इंटीग्रेशन के बाद, डेवलपर्स ऍप्लिकेशन्स बना सकते हैं जो अलग-अलग ब्लॉकचैन लेयर्स के मदद से Solana के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं । LayerZero ने Solana को Ethereum और Polygon जैसे चेन्स के साथ कनेक्ट किया है, जो सुरक्षित क्रॉस-चैन कम्युनिकेशन को आसान बनाता है।

LayerZero कैसे काम करता है?
LayerZero को बेहतर और सुरक्षित क्रॉस-चैन कम्युनिकेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये प्रोटोकॉल Ultra Light Nodes (ULNs) का इस्तेमाल करता है, जो lightweight smart contracts होते हैं जो अलग-अलग ब्लॉकचेन्स पे ऑपरेट करते हैं। ये नोड्स सुनिश्चित करते हैं की क्रॉस-चैन ट्रांसेक्शन्स सही तरीके से वैलिडेट और एक्सेक्यूट हो सकें।
LayerZero के आर्किटेक्चर दो एहम कंपोनेंट्स पे बेस्ड है: oracles और relayers। Oracles, जैसे Chainlink, एक्यूरेट डेटा फीड्स और प्राइस इनफार्मेशन प्रोवाइड करते हैं। Relayers ये सुनिश्चित करते हैं की हिस्टोरिकल डेटा सही तरीके से अपडेट हो जाए हर एंडपॉइन्ट पे। इस सेटअप के मदद से मेसेजेस और ट्रांसेक्शन्स को अलग-अलग ब्लॉकचैन नेटवर्क्स के बीच बेहतर तरीके से ट्रांसफर किया जाता है।

LayerZero के टोकेनोमिक्स हैं?
टोकेनोमिक्स LayerZero के नेटिव टोकन, ZRO, की एलोकेशन और डिस्ट्रीब्यूशन को आउटलाइन करता है, जिसका टोटल सप्लाई 1 billion टोकंस है।
- कम्युनिटी एलोकेशन: 38.3% (383,000,000 ZRO) यूज़र्स, डेवलपर्स और कम्युनिटी मेंबर्स को एलोकेट किया गया है। इसमें 8.5% retroactive initiatives के लिए, 15.3% फ्यूचर इनिशिएटिव्स के लिए और 14.5% इकोसिस्टम ग्रोथ और ग्रांट्स के लिए है।
- स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स: 32.2% (322,000,000 ZRO) इन्वेस्टर्स और एडवाइज़र्स को एलोकेट किया गया है, जिसमे 3 साल का वेस्टिंग पीरियड है, जिसमे पहले साल की लॉक और बाकी 2 साल में मंथली अनलॉक्स होते हैं।
- एहम कंट्रीब्युटर्स: 25.5% (255,000,000 ZRO) LayerZero Labs के एम्पलॉईस और फ्यूचर टीम मेंबर्स के लिए रिज़र्व है।
- टोकंस रिपर्चेस्ड: 4.0% (40,000,000 ZRO) LayerZero Labs ने रिपर्चेस किए हैं और कम्युनिटी बकेट के लिए प्लेज किए हैं ताकि एडिशनल एलोकेशन्स किए जा सके।

SunCrypto पर LayerZero कैसे खरीदे?
भारत में LayerZero या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की SunCrypto एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको ये टोकन खरीदने में मदद करेगी:
- SunCrypto एप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- LayerZero खरीदने के लिए, SunCrypto पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से ZRO को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके इस टोकन को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर में…
LayerZero की टेक्नोलॉजी बेहतर क्रॉसचैन कम्युनिकेशन प्रोवाइड करके ब्लॉकचैन इकोसिस्टम को शेप करने का पोटेंशियल रखती है।ये डीसेंट्रलाइज्ड ऍप्लिकेशन्स की फंक्शनलिटी और interoperability को बेहतर करेगा, और डेवलपर्स के लिए जटिल, मल्टी-चैन सोलूशन्स बिल्ड करना आसान बना देगा।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।
I like your tips