Microstrategy क्रिप्टो इंडस्ट्री के अंदर सबसे बड़ा कॉर्पोरेट Bitcoin बाइयर है, क्यों की उनके पास 439,000 Bitcoins हैं, जो उन्होंने अपनी लेटेस्ट डिस्क्लोशर में बताया हैं, और अब वो Nasdaq 100 Index का हिस्सा भी बन गए है। Nasdaq 100 वो मशहूर इंडेक्स है जो दुनिया की टॉप 100 नॉन-फिनांशियल कंपनी को लिस्ट करता है, जैसे Amazon, Apple, Nvidia, Meta, इत्यादि। ये तब हुआ जब 29 नवंबर, 2024 को मार्केट स्नैपशॉट ने Michael Saylor की कंपनी को $92B मार्किट कैप के साथ Nasdaq 100 पे 40th बिगेस्ट कंपनी घोषित किया।
Microstrategy इतनी ख़ास क्यों है?
MicroStrategy एक पब्लिक्ली लिस्टेड U.S. कंपनी है जो 1989 में Michael Saylor ने बनायीं थी। कंपनी का एहम काम बिज़नेस इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर का था, लेकिन अगस्त 2020 से ये Bitcoin को अपना प्राइमरी ट्रेज़री एसेट बना कर फेमस हो गयी। Bitcoin खरीदके उसने अपने बैलेंस शीट पे रखा, जिससे इन्वेस्टर्स को Bitcoin के प्राइस अप्प्रिसिअशन के बारे में पता चला, वो भी Bitcoin ETFs के मार्केट में आने से बहुत पहले।
निचे दिए हुए ग्राफ से आप Microstrategy के Bitcoin होल्डिंग्स के बारे में अंदाजा लगा सकते है :

Microstrategy का Nasdaq 100 में शामिल होना Bitcoin इन्वेस्टर्स के लिए क्या मायने रखता है?
जब Microstrategy Nasdaq 100 में शामिल हुई, तो इससे इंडेक्स का Bitcoin लेवल भी बढ़ गया, क्यूंकि कंपनी के पास लगभग $48.26 Billion के Bitcoins है। Invesco QQQ Trust (QQQ), जो $300+ Billion एसेट्स के साथ Nasdaq-100 को ट्रैक करता है, अब परोक्ष रूप से Microstrategy से Bitcoin का एक्सपोज़र लेगा।

Microstrategy का मार्केट कैप 17 दिसंबर को $97.90 Billion था। इससे यह कंपनी Nasdaq 100 में 40th पोजीशन पे आ गयी और इसका एस्टिमेटेड वेट अभी 0.47% है।
पैसिव इंवेस्टमेंट्स से इस कंपनी की स्टॉक में काफी ग्रोथ देखने को मिल सकती है, जैसे Bloomberg Intelligence के सीनियर ETF एनालिस्ट Eric Balchunas ने कहा, “Microstrategy के NASDAQ 100 शामिल होने से इस कंपनी के मॉडल में बदलाव आएगा, क्यूंकि वो फंड्स हमेशा खरीदता रहेगा, चाहे प्राइस कुछ भी हो”, इससे Bitcoin इन्वेस्टर्स को तो फायदा ही फायदा होने वाला है।
क्या Microstrategy के इस उपलब्धि से Bitcoin नया ATH छू पायेगा?
Michael Saylor Bitcoin के एक्टिव सपोर्टर हैं और उन्होंने यह वादा किया है की वो Bitcoin खरीदेंगे चाहे प्राइस कुछ भी हो। उन्हें इस टोकन की क्षमता पे पूरा विश्वास है की वह आने वाले कुछ सालों में मिलियंस तक जाने का। MicroStrategy के पास 439,000 BTC हैं, जो $48.26 Billion के हैं। इससे उन्होंने अपना स्ट्रांग पोर्टफोलियो बनाया है और इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस भी बिल्ड कर रहे हैं, जो टोकन की प्राइस ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करेगा।
अभी Bitcoin $106.04k पे है, जो अपने ऑल-टाइम हाई (ATH) $107.7k से 1.21% निचे है। हालाँकि यह अंतर बहुत ज़्यादा नहीं है, लेकिन Bitcoin को वो टारगेट दोबारा अचीव करने में मुश्किल हो रही है। पर अब सब की नज़र Michael Saylor के Nasdaq 100 में शामिल होने पर है, जो Bitcoin के प्राइस पर एक अच्छा प्रभाव ला सकता है।
आखिर मे….
Microstrategy ने 4 साल पहले Bitcoin खरीदना शुरू किया था, और अब तक उन्होंने $48.26 Billion का वेल्थ बिल्ड किया है, जो क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी बात है। इसका ग्रोथ ग्लोबल एडॉप्शन को बढ़ावा दे रहा है। ये उपलब्धि इंडस्ट्री और Bitcoin दोनों के लिए एक पॉजिटिव भविष्य लाएगा।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।