Ripple Labs और United States Securities and Exchange Commission (SEC) के बीच चल रही लीगल बैटल अब ख़तम हो चुकी है। ये एक बहुत बड़ा मोमेंट है, जो क्रिप्टोकरेंसी रेगुलेशन और Ripple के टोकन XRP के भविष्य के लिए काफी ज़रूरी है। Ripple के CEO, Brad Garlinghouse ने 19 मार्च 2025 को अनाउंस किया की SEC अब Ripple case में अपनी अपील वापस ले रहा है, जो एक मल्टी-ईयर लीगल मुकाबले का अंत है। लेकिन इसका Ripple, क्रिप्टो मार्केट और US के रेगुलेटरी लैंडस्केप पे क्या असर होगा? आइये देखते है।
Ripple Case था क्या?
Ripple case दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था जब SEC ने Ripple Labs के खिलाफ एक लोसूट फाइल किया था। उनका ये कहना था की Ripple ने $1.3 billion के अनरजिस्टर्ड सेक्युरिटीज़ ऑफरिंग की XRP बेच के। Ripple case का सेंट्रल इशू ये था की XRP को US के कानून के अंडर सिक्योरिटी के रूप में क्लासिफ़ाइ किया जाना चाहिए या नहीं।
अगर SEC का क्लेम जीत जाता, तो ये क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा रिस्क बन सकता था, क्यूंकि बाकी डिजिटल टोकंस को भी स्ट्रिक्ट रेगुलेटरी कण्ट्रोल में लाया जा सकता था। Ripple ने अपने डिफेंस में ये कहा था की XRP एक करेंसी है, जैसे Bitcoin या Ethereum, न की एक इन्वेस्टमेंट कॉन्ट्रैक्ट।

Ripple Case के हटने पर CEO का क्या कहना था?
19 मार्च 2025 को, Brad Garlinghouse ने सोशल मीडिया पे अपने जीत का इज़हार किया। उन्होंने कहा, “ये वही पल है जिसका हम सबको बेसब्री इंतज़ार था। SEC अपनी Ripple Case अपील वापस ले रहा है — ये एक ज़बरदस्त जीत है Ripple के लिए, क्रिप्टो के लिए, हर तरीके से ” उनका यह अनाउंसमेंट Digital Asset Summit में New York में हुआ था। Garlinghouse ने कन्फर्म किया की SEC अब Ripple case के अपील को पर्स्यु नहीं करेगा।
ये अनाउंसमेंट एक 4 साल के लीगल लीगल मुकाबले का अंत था। Garlinghouse के आवाज़ में वो ख़ुशी झलक रही थी जब उन्होंने क्रिप्टो कम्युनिटी को कहा, “अब हम क्रिप्टो के इतिहास का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं” ये इशारा करते हुए की Ripple और ब्रॉडर क्रिप्टो इकोसिस्टम का एक नया शुरुआत होने जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा की अब उन्हें उम्मीद है की Ripple Case हटने के बाद United States जल्दी ही क्रिप्टो का “कैपिटल” बन जाएगा, क्यूंकि अब रास्ते में कोई और रुकावट नहीं है।

XRP के प्राइस पर क्या असर हुआ?
Ripple case के ख़तम होने के बाद, XRP, Ripple का नेटिव टोकन, ने एक तगड़ा प्राइस सर्ज देखा। Garlinghouse के पोस्ट के एक घंटे के अंदर XRP के प्राइस ने 9% तक जम्प किया, जो इन्वेस्टर्स की ऑप्टिमिस्म और मार्केट की Ripple के भविष्य पर कॉन्फिडेंस को दर्शाता है। अभी के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, XRP मार्केट कैप में थर्ड-लार्जेस्ट क्रिप्टोकरेंसी है।
Ripple Case के हटने के बाद XRP का ये राइज़ क्रिप्टो मार्केट में एक ब्रॉडर रैली को ट्रिगर करता है, जिसमे कई और टोकंस ने माइनर गेन्स देखे । Ripple case का ख़तम होना और SEC का अपील विथड्रॉ करना एक प्रभाव लाया, जिसमे इंडस्ट्री में उम्मीद की किरण लौट आयी।

Ripple Case का अंत US क्रिप्टो रेगुलेशन के लिए क्या मायने रखता है?
Ripple case का अंत US में क्रिप्टो रेगुलेशन के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। SEC काफी समय से डिजिटल एसेट्स को रेगुलेट कर रहा था, और Ripple case उसके हाई-प्रोफाइल एक्शन्स में से एक था। Garlinghouse ने SEC के अपील विथड्रॉ करने पर ये भी कहा की ये एक नया एप्रोच है, जिसमे उन्होंने नए SEC लीडरशिप और US सरकार को श्रेय दिया जो क्रिप्टो के लिए एक बेहतर रास्ता ढूंढ रहे हैं।
Ripple case ने US में क्रिप्टोकोर्रेंसी रेगुलेशंस के विवाद को काफी प्रभावित किया है। जब तक SEC का स्टान्स इवॉल्व होता रहेगा, ये जीत Ripple और दूसरे क्रिप्टोकरेन्सिस के लिए एक तगड़ा मैसेज देता है की इनोवेशन के लिए अब भी काफी जगह है।
आखिर में…
Ripple case का अंत पूरे क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी जीत है। ये न सिर्फ Ripple की जीत है, बल्कि पूरी क्रिप्टो इकोसिस्टम के लिए एक जीत है। SEC के चार्जेस को सफलतापूर्वक डिफेंड करते हुए, Ripple ने एक मिसाल सेट किया है की डिजिटल एसेट्स को US लॉ के अंडर किस तरह ट्रीट किया जाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।