डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस की दुनिया में, बहुत कम ऐसे टोकंस होते है जो की Serum Token की तरह ट्रेडर्स के मन में जिज्ञासा पैदा करते है। ये टोकन दरअसल Solana इकोसिस्टम को पावर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और इसका वादा है की ये डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचैंजेस को तेज़, सस्ता और ज़्यादा स्केलेबल बनाएगा। लेकिन, जो चीज़ Serum Token को अलग बनाती है वो सिर्फ उसकी टेक्नोलॉजी ही नहीं है, बल्कि उसका यूनिक विशन भी है: एक ऐसा डीसेंट्रलाइज्ड और हाई-परफॉरमेंस एक्सचेंज बनाना जो सेंट्रलाइज्ड जाएंट्स के बराबर खड़ा हो सके। चलिए इसी बात पे इस टोकन को हम डिटेल में समझते हैं।
Serum Token क्या है?
Serum Token एक नेटिव यूटिलिटी टोकन है जो Serum, एक डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज, के लिए इस्तेमाल होता है। ये एक्सचेंज हाई-स्पीड और लौ-कॉस्ट Solana ब्लॉकचैन पर बना है। ट्रेडिशनल DEXs में जो स्लो ट्रांसेक्शन स्पीड्स और हाई फीस होती हैं, उनसे अलग, Serum Solana के मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर को इस्तेमाल करता है ताकि यूज़र्स को लाइटनिंग-फ़ास्ट और एफिशिएंट ट्रेडिंग एक्सपीरियंस मिले। Serum Token काफी ज़रूरी फंक्शन्स परफॉर्म करता है जैसे गवर्नेंस, स्टेकिंग, और ट्रांसेक्शन फीस पे करना। यूज़र्स SRM टोकंस स्टेक कर के बढ़िया रिवार्ड्स कमा सकते हैं और डिसिशन-मेकिंग में भी भाग ले सकते हैं, जो इस टोकन को सिर्फ एक ट्रेडिंग टूल से ज़्यादा बना देता है।

Serum Tokens कैसे इस्तेमाल होते है?
Serum Token अपने इकोसिस्टम के अंदर काफी कुछ करता है, जैसे:
- यूटिलिटी टोकन: SRM को Serum DEX पर ट्रांसेक्शन फीस पे करने और गवर्नेंस में भाग लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- स्टैकिंग: यूज़र्स अपने Serum tokens स्टेक करके नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं और रिवार्ड्स भी कमा सकते हैं। स्टैकिंग नोड बनने के लिए कम से कम 10 million SRM टोकंस और 1 MegaSerum (MSRM) होना चाहिए।
- गवर्नेंस: Serum token होल्डर्स अपने टोकंस का इस्तेमाल करके प्रोपोज़ल्स पर वोट करते हैं, जिससे प्लेटफार्म का डेवलपमेंट डेमोक्रेटिक और भी डीसेंट्रलाइज्ड होता है।
- क्रॉस-चैन स्वैप्स: ये टोकंस Solana और Ethereum चेन्स दोनों पर कोलैटरल टोकंस भेजने के लिए इस्तेमाल होते हैं, जो क्रॉस-चैन स्वैप्स इनेबल करता है।
- पेमेंट: ये टोकंस Serum DEX पर फीस पे करने के लिए इस्तेमाल होते हैं, जो फ़ास्ट और लौ-कॉस्ट ट्रेडिंग ऑफर करता है।
- इन्वेस्टमेंट: Serum Tokens को बाई, सेल और ट्रेड किया जा सकता है, जो DeFi स्पेस में इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा मौका देता है।
Serum Token की टोकेनोमिक्स क्या है?
Serum Token का टोटल सप्लाई 10 billion है। ये गवर्नेंस और फीस पर डिस्कोउन्ट्स पाने के लिए इस्तेमाल होते हैं, और अगर SRM को लॉक कर के MSRM मिलता है, तब और भी रिवार्ड्स मिलते है।
10 billion SRM टोकंस में से 10% शुरू से अनलॉक्ड थे, और बाकी 90% को पहले साल के लिए लॉक कर दिया गया था, जिसका लीनियर अनलॉक शेड्यूल 6 साल का था, जो August 11, 2021 से शुरू हुआ।
August 7, 2020 को Serum ने अपनी ICO पर 3 million SRM टोकंस को $0.11 प्रति टोकन पे बेचा, और अपने प्रिसेल राउंड में 4% Serum Tokens बेचकर लगभग $20 million रेज़ किए। उन्होंने 825 million Serum Tokens इकोसिस्टम इन्सेन्टिव्स के लिए अलग से एलोकेट किए।

SunCrypto पर Serum Token कैसे खरीदे?
भारत में Serum Token या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की SunCrypto एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको ये टोकन खरीदने में मदद करेगी:
- SunCrypto एप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- Serum Token खरीदने के लिए, SunCrypto पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से SRM को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके इस टोकन को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर मे…
Serum Token हमें एक ऐसे क्रिप्टो फ्यूचर की तरफ ले जाती है जो सेंट्रल बैंकिंग ऑथॉरिटीज़ के कण्ट्रोल से मुक्त हो। ये करेंसी अभी एक स्टेडी ग्रोथ दिखा रही है, इसलिए ये काफी आसानी से कहा जा सकता है की Serum Token और Serum एक्सचेंज DeFi के फ्यूचर में एक बड़ा गेम चेंजर बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।