Listen 0:00

Trump ने US Crypto Strategic Reserve के लिए लिया 5 कॉइंस का नाम, जाने?

US president Donald Trump ने कहा है की Bitcoin, Ethereum, XRP, Solana, और Cardano को US Crypto Strategic Reserve में शामिल किया जायेगा।

 U.S. Crypto Strategic Reserve अनाउंस किया प्रेसिडेंट Donald Trump के द्वारा। ये कदम दिखाता है की सरकार अब डिजिटल एसेट्स को लेकर अपना नजरिया बदल रही है, जिसमे Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH) और दूसरे बड़े क्रिप्टोकरेंसिस को देश के फाइनांशियल इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा बनाया जा रहा है। जैसे ही ये घोषणा हुई, क्रिप्टो मार्केट में एकदम से तेज़ हलचल मच गयी, और इन्वेस्टर्स की रिएक्शन के वजह से प्राइसेस आसमान छूने लगे। चलिए, इस बारे में और डिटेल में समझते हैं।

US Crypto Strategic Reserve क्या है?

US Crypto Strategic Reserve का मतलब ये है की United States की सरकार एक रिज़र्व बनाएगी जो क्रिप्टोकरेंसिस जैसे Bitcoin और Ethereum को अपने कण्ट्रोल में रखेगा, बिलकुल वैसे ही जैसे वो गोल्ड और दुसरे फाइनेंशियल रिज़र्व्स को होल्ड करती है। अभी तक ये कांसेप्ट ऑफिशियली इम्प्लीमेंट नहीं हुआ है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो ये इन्फ्लेशन के खिलाफ एक बेहतर सिक्योरिटी बन सकता है।

US-Crypto-Strategic-Reserve

US Crypto Strategic Reserve के मदद से, US सरकार क्रिप्टो एसेट्स होल्ड करके अपने फाइनेंशियल पोर्टफोलियो को और मज़बूत और डाइवर्सिफाई कर सकेगी। एक बड़ा क्रिप्टो स्टेक होने से, US को क्रिप्टोकरेंसी इकोसिस्टम और उसके रेगुलेशंस पर ज़्यादा कण्ट्रोल मिल सकता है। इसके अलावा, ये क्रिप्टोकरेंसिस की वैल्यू को स्टेबल रखने में भी मदद कर सकता है, खास कर जब मार्केट में ज़्यादा उथल-पुथल हो रही हो।

US Crypto Strategic Reserve में कोनसे कॉइंस शामिल हैं?

United States के President Donald Trump ने अनाउंस किया की President’s Working Group on Digital Assets को ये कहा गया है की XRP, Solana और Cardano (ADA) को US Crypto Strategic Reserve में शामिल किया जाए। उन्होंने बाद में एक और पोस्ट में ये भी कहा की Bitcoin और Ethereum भी इस रिज़र्व का हिस्सा होंगे और ये रिज़र्व का “heart” होंगे।

US-Crypto-Strategic-Reserve

US Crypto Strategic Reserve का मार्केट पर क्या असर पड़ा?

जैसे ही इस US Crypto Strategic Reserve का अनाउंसमेंट आया, मार्केट ने एकदम ज़ोर से रियेक्ट किया। Bitcoin लगभग 9% तक बढ़ गया और ₹81246833.17 के ऊपर चला गया। Ethereum भी 11% तक बढ़ा और ₹218405.47 तक पहुँच गया। XRP ने एक ज़बरदस्त 30% की ग्रोथ दिखाई और ₹244.61 तक पहुँच गया। लेकिन यहाँ सबसे बड़ी जीत हुई Cardano की, जो 60% तक जम्प कर गया और ₹87.36 से भी ऊपर निकल गया। 

ये प्राइस सर्जेस ये दिखाते हैं की गवर्नमेंट रिकग्निशन से मार्केट में नए कॉन्फिडेंस की शुरुआत होती है, और रेगुलेशन क्लैरिटी के आने से क्रिप्टोकरेंसिस का फ्यूचर और मज़बूत हो सकता है।

भविष्य में US Crypto Strategic Reserve का क्या प्रभाव पड़ेगा?

आज का ये अनाउंसमेंट एक ऐतिहासिक निर्णय है, लेकिन इसका पूरा असर धीरे-धीरे सामने आएगा, पर हाँ अभी यह साफ़ नहीं है की ये US Crypto Strategic Reserve कैसे मैनेज किया जायेगा, ये एसेट्स किस तरह इस्तेमाल होंगे, और क्या आगे चलकर इसमें और भी क्रिप्टोकरेंसिस शामिल किए जाएंगे या नहीं। इसके अलावा, पोलिटिकल सिनेरियो और आने वाले एलेक्शंस भी इस इनिशिएटिव को किस तरह से आकर देंगे, ये देखना अभी बाकी है। 

लेकिन एक बात तो तय है – क्रिप्टोकरेन्सिस अब सिर्फ एक अल्टेरनेटिव एसेट नहीं रही, बल्कि एक मेनस्ट्रीम इकनोमिक पॉलिसी का हिस्सा बन चुके है। इसका असर इन्वेस्टर्स, बिज़्नेसेस और पूरे ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम पर पड़ने वाला है। 

जो लोग क्रिप्टो स्पेस में जुड़े हुए हैं, उनके लिए इन्फोर्मेड और अडाप्टेबल रहना बहुत ज़रूरी होगा। चाहे आप एक इन्वेस्टर हो जो नए मौके ढून्ढ रहे हो, या एक बिज़नेस पर्सन हो जो डिजिटल पेमेंट्स का पोटेंशियल एक्स्प्लोर कर रहे हो, फाइनेंस का फ्यूचर अब से और भी ब्राइट है।

आखिर में…

ये नया US Crypto Strategic Reserveसुनिश्चित करता है की डिजिटल एसेट्स सिर्फ एक साइड ऑप्शन न रहे, बल्कि इकनोमिक स्ट्रेटेजी का कोर पार्ट बन जाए। हम एक नए फाइनेंशियल एरा की शुरुआत देख रहे हैं, जिसमे ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस दुनिया के इकॉनमी का चेहरा बदल देंगे।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

5 thoughts on “Trump ने US Crypto Strategic Reserve के लिए लिया 5 कॉइंस का नाम, जाने?”

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक