Bitcoin ने हाल ही में $100k के प्राइस वैल्यू को मार्क किया है, ऐसे में कई नए इन्वेस्टर्स क्रिप्टो मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते है। अगर आप भी Bitcoin में इन्वेस्ट करना चाहते है, तो suncrypto crypto staking आपके लिए एक ऐसी इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी है जो आपको ना सिर्फ अपनी क्रिप्टो को होल्ड करने का फ़ायदा देती है, बल्कि आपको पैसिव इनकम कमाने का भी मौका देती है।
Crypto Staking है क्या?
Crypto staking एक ऐसा प्रोसेस है जिसमे आप अपने क्रिप्टोकरेंसी को एक ब्लॉकचैन नेटवर्क पर लॉक करते हैं, जिसमे आपको रिवार्ड्स मिलते हैं। यह प्रोसेस Proof of Stake (PoS) मैकेनिज्म पर काम करता है। जब आप अपनी क्रिप्टोकरेंसी को स्टेक करते हैं, तो आप असल में ब्लॉकचैन पे हो रहे कामो को सपोर्ट कर रहे होते हैं, जैसे ट्रांसेक्शन्स को वेरीफाई करना या फिर नेटवर्क को सुरक्षित रखना।
अब मान लीजिए आप Ethereum को स्टेक करते हैं, तो आप Ethereum के नेटवर्क को मेन्टेन करने में मदद कर रहे हैं। बदले में, आपको स्टेकिंग रिवार्ड्स मिलते हैं जो आपकी स्टेक किए हुए क्रिप्टो को बढ़ने में मदद करता है।
Crypto Staking कैसे काम करता है?
- क्रिप्टो चुनना: सबसे पहले आपको अपने वॉलेट में कोई क्रिप्टोकरेंसी रखनी होती है जिसको स्टेक किया जा सके। मशहूर क्रिप्टोकरेंसी जैसे Ethereum, Cardano, Solana, और Polkadot जैसे suncrypto crypto staking के लिए अवेलबल हैं।
- स्टेकिंग प्लेटफार्म सिलेक्ट करना: आपको एक स्टेकिंग प्लेटफार्म या एक्सचेंज चूज़ करना होता है। जैसे SunCrypto, जहाँ से आप अपने क्रिप्टो को स्टेक कर सकते हैं।
- Crypto Staking करना: जब आप किसी स्टेकिंग प्लेटफार्म पर अपना क्रिप्टो डिपॉज़िट करते हैं, तब आप उस क्रिप्टो को स्टेक करने के लिए लॉक कर देते हैं। ये क्रिप्टो एक स्पेसिफिक समय के लिए लॉक हो जाता है।
- रिवार्ड्स कमाना: जब आपका क्रिप्टो लॉक होता है, तब आपको स्टेकिंग रिवार्ड्स मिलने लगते हैं। यह रिवार्ड्स इंटरेस्ट की तरह होते हैं, जो आपकी स्टेक किए हुए क्रिप्टो को बढ़ा सकते हैं। ये रिवार्ड्स डेली, वीकली, या मंथली मिल सकते हैं।
Crypto Staking से क्या लाभ मिलता है ?
Crypto staking एक आसान तरीका है अपने इन्वेस्टमेंट पर इंटरेस्ट कमाने का। अगर आपको शार्ट-टर्म प्राइस की हलचल से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, तो यह एक अच्छा लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बन सकता है। यह रहे इसके कुछ अडवांटेज:
- पैसिव इनकम का मौका: सबसे बड़ा अडवांटेज यह है की आपको अपने क्रिप्टो को बस लॉक करके ही रेगुलर रिवार्ड्स मिल सकते हैं। आपके क्रिप्टो का वैल्यू अगर बढ़ता है, तो रिवार्ड्स भी बढ़ेंगे।
- नेटवर्क सिक्योरिटी: जब आप suncrypto crypto staking करते हैं, तो आप ब्लॉकचैन के सिक्योरिटी को मेन्टेन करते हैं, जिसका फायदा पूरे नेटवर्क को मिलता है।
- कम फीस: स्टेकिंग में आपको किसी भी ब्रोकर या थर्ड पार्टी को हाई फीस देने की ज़रूरत नहीं होती। आप सीधे स्टेकिंग प्लेटफार्म पे अपने क्रिप्टो को स्टेक कर सकते हैं और कम फीस के साथ रिवार्ड्स कमा सकते हैं।
- ब्लॉकचैन ग्रोथ को सपोर्ट करना: जब आप स्टेकिंग करते हैं, तो आप क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क को बढ़ाने में मदद कर रहे होते हैं, जो उसके लॉन्ग-टर्म सक्सेस के लिए अच्छा है।
- कई तरह के कॉइंस: आप स्टेकिंग के लिए कही तरह के कॉइंस चूज़ कर सकते है। यह आपको डाइवर्सिफाई करने का ऑप्शन देता है, जिससे आप अपना रिस्क मैनेज कर सकते हैं।
सनक्रिप्टो पर Crypto Staking कैसे करे?
Crypto staking के लिए काफी प्लेटफॉर्म्स अवेलेबल है। भारत में, सनक्रिप्टो एक लीडिंग प्लेटफार्म है जो आपको अपने क्रिप्टो कॉइंस को स्टेक करने का मौका देता है। आइये समझते है कैसे:
- Google Play Store या Apple App Store से सनक्रिप्टो एप डाउनलोड करे। (CLICK HERE)
- एप में रजिस्टर करें, KYC प्रोसेस पूरा करें, और अपना बैंक अकाउंट लिंक करें।
- आप जो भी कॉइन स्टेक करना चाहते है, उसे आपको पहले INR Market Section से खरीदना पड़ेगा।
- अब होमपेज पर आकर मिड-राइट सेक्शन में आपको Staking का ऑप्शन मिलेगा।
- अब आपको वो कॉइन चूज़ करना है जो आप स्टेक करना चाहते हैं।
- आपको बस अपने कॉइन की मात्रा और स्टेकिंग की अवधि एंटर करनी है।
- अब आपको बस स्वाइप करके कन्फर्म करना है, और आपके कॉइंस स्टेक हो जायेंगे।
आखिर में…
Crypto staking एक सीधा और आसान तरीका है अपने क्रिप्टो एसेट्स को बढ़ाने का। आप अपने कॉइंस को स्टेक करके पैसिव इनकम कमा सकते हैं और नेटवर्क को सिक्योर करने में मदद भी कर सकते हैं। अगर आप क्रिप्टो मार्केट में नए हैं, तो स्टेकिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिससे आप अपने क्रिप्टो पोर्टफोलियो को धीरे धीरे बिल्ड कर सकते हैं, बिना किसी दिक्कत के।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।
