Listen 0:00

BlackRock ने किया Bitcoin का 3% एक्युमुलेट!

Bitcoin के 3%+ सप्लाई को होल्ड करके, BlackRock क्रिप्टो के इंस्टीटूशनल एक्सेप्टेन्स जर्नी का एक ट्रांस्फॉर्मटिव चैप्टर लिख रहा है।

क्रिप्टो के बदलते लैंडस्केप में, BlackRock एक बहुत बड़े प्लेयर के रूप में उभर कर सामने आया है, जिससे इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स का Bitcoin को एप्रोच करने का तरीका बदल रहा है, जिसमे ट्रेडिशनल फाइनेंस और डिजिटल एसेट्स को मर्ज किया जा रहा है।

BlackRock के पास कितना Bitcoin है?

BlackRock का Bitcoin ओनरशिप अब एक काफी बड़े पैमाने तक पहुँच गया है, जिसमे फर्म के पास 10 June 2025 तक 662,500+ BTC आ गया था, जो BTC के टोटल सप्लाई का 3% से ज़्यादा है। ये एक्युमुलेशन, जिसका वैल्यूएशन लगभग $72.4 billion है, दिखाता है की इस फर्म ने IBIT के ज़रिए क्रिप्टो स्पेस में धमाकेदार एंट्री की है, जिसका लांच 11 January 2024 को हुआ था।

इसने ये माइलस्टोन किसी भी ETF के इतिहास में सबसे जल्दी अचीव किया, सिर्फ 341 दिनों में $70 billion AUM क्रॉस करके—जबकि SPDR Gold Shares (GLD) को इसके लिए 1,600+ दिन लगे। ये रैपिड ग्रोथ इस फर्म को सेंट्रलाइज़्ड एक्सचैंजेस और कॉर्पोरेट होल्डर्स से आगे रखता है। अगर ये ट्रेंड कंटिन्यू हुआ, तो BlackRock जल्दी ही सबसे बड़ा BTC होल्डर बन सकता है, जो सप्लाई डायनामिक्स को पूरी तरह से बदल देगा।

blackrock

BlackRock Bitcoin पर इतनी बड़ी बाज़ी क्यों लगा रहा है?

BlackRock का मैसिव Bitcoin इन्वेस्टमेंट एक बहुत बड़ा स्ट्रेटेजिक पिवट है, जहाँ वो इसे डाइवर्सिफाइड पोर्टफ़ोलिओस का कोर एलिमेंट देख रहा है, ख़ास कर इकनोमिक अनिश्चितता के बीच। 2025 में, ये फर्म Bitcoin की दुर्लभता को हाईलाइट करता है—21 million कॉइंस के हार्ड कैप के साथ वो एक डिजिटल गोल्ड की एक्विवैलेन्ट के रूप में खुद को पोजीशन कर रहा है। साथ ही, खोए हुए कॉइंस की वजह से सप्लाई और भी टाइट हो जाती है। 

यह फर्म BTC को फ़िएट करेंसी रिस्क्स, जैसे सॉवरेन डेब्ट और जिओपॉलिटिकल टेंशन्स के खिलाफ हेज के रूप में भी देखता है, क्यूंकि ये एक न्यूट्रल और डीसेंट्रलाइज़्ड रिज़र्व ऑफर करता है। ये स्ट्रेटेजी इस फर्म के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थीसिस के साथ अलाइन करती है, जहाँ BTC ऑनलाइन वैल्यू सिस्टम्स का प्रॉक्सी है, जो यंग डेमोग्राफिक्स के डिमांड से फ्यूल हो रहा है। Bitcoin की वोलैटिलिटी को अपसाइड पोटेंशियल के ट्रेडऑफ के रूप में देखकर, BlackRock अपने पियर्स को ये सिग्नल देता है की इंस्टीटूशनल एक्सपोज़र अब सिर्फ मुमकिन ही नहीं बल्कि ज़रूरी भी है।

BlackRock का Bitcoin ETF मार्केट पर क्या असर डाल रहा है?

BlackRock का iShares Bitcoin Trust (IBIT) BTC के मार्केट डायनामिक्स को काफी ज़्यादा प्रभावित कर रहा है, और लिक्विडिटी और ट्रांसपेरेंसी बढाकर वोलैटिलिटी को कम करने की पोटेंशियल रखता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं की इस फर्म का इन्वॉल्वमेंट प्राइस डिस्कवरी को बेहतर बनाता है और मार्केट को स्विंग्स से बचाए है, क्यूंकि रेगुलेटेड इनफ्लौस मार्केट को मज़बूत करते हैं। लेकिन वही, क्रिटिक्स कहते हैं की BlackRock का स्केल ट्रेडिशनल रिस्क्स लाता है, जैसे लेवरेज्ड ट्रेडिंग और फ़्लैश क्रॅशेस, जिससे BTC का कोरिलेशन दुसरे एसेट्स के साथ ज़्यादा हो सकता है और उसका हेजिंग वैल्यू कम हो सकता है। 

इसके बावजूद, BlackRock का ETF BTC को वैधता प्रदान करता है, और बड़े इंस्टीटूशन्स जैसे Abu Dhabi का Mubadala (जिसके पास IBIT में $409 million स्टेक है) को आकर्षित करता है। साथ ही, रिटेल इन्वेस्टर्स को भी इसका लाभ मिलता है क्यूंकि इस कंपनी का एक्सेसिबल स्ट्रक्चर उन्हें क्रिप्टो की मुश्किलों को बाईपास करके ब्रोकरेज के मदद से सीमलेस एक्सपोज़र देता है।

blackrock

BlackRock का ओनरशिप Bitcoin की डीसेंट्रलाइज़ेशन को कैसे चुनौती देता है?

BlackRock का 3%+ Bitcoin सप्लाई एक्युमुलेट करना एक पैराडॉक्स क्रिएट करता है, क्यूंकि एक सेंट्रलाइज्ड जायंट एक डीसेंट्रलाइज्ड एसेट पर इन्फ्लुएंस रखता है, जिसका डिज़ाइन ट्रेडिशनल फाइनेंस के खिलाफ था। जबकि BTC का प्रोटोकॉल डीसेंट्रलाइज्ड है, BlackRock का ETF मॉडल सेंट्रलाइज्ड कस्टोडिअन्स (जैसे Coinbase) पर निर्भर है, जो IBIT के प्राइवेट कीज़ को इन्शुरन्स के साथ होल्ड करता है। ये “centralization of access” एडॉप्शन को आसान बनाता है, जिसमे सिक्योरिटी और कंप्लायंस की सुनिश्चितता होती है।

लेकिन, ये कंसर्नस रेज़ करता है की कही ये Satoshi के ओरिजिनल विशन से दूर न ले जाए। BlackRock इस हाइब्रिड रियलिटी को एम्बॉडी करता है, जहाँ प्रैक्टिकल स्केलेबिलिटी आईडोलॉजिकल प्यूरिटी पर हावी पड़ती है, और Bitcoin को कंसन्ट्रेटेड ओनरशिप के बावजूद ग्लोबल रेलेवंस दिलाती है।

blackrock

आखिर में…

Bitcoin के 3%+ सप्लाई को होल्ड करके, BlackRock क्रिप्टो के इंस्टीटूशनल एक्सेप्टेन्स जर्नी का एक ट्रांस्फॉर्मटिव चैप्टर लिख रहा है। IBIT के ज़रिए एक्युमुलेट करके, ये कंपनी न सिर्फ BTC के पोटेंशियल को वैलिडेट कर रहा है, बल्कि वोलैटिलिटी, सेंट्रलाइज़ेशन, और रेगुलेशन जैसे चुनौतियों को भी नेविगेट कर रहा है।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक