Listen 0:00

क्या 2025 में Bitcoin Supply ख़तरे में है?

2025 में Bitcoin supply एक काफी क्रिटिकल पॉइंट पे है। दुर्लभता अब सिर्फ एक थ्योरी नहीं है, बल्कि मार्केट का रियल फाॅर्स बन चुकी है।

21 million कॉइंस की फिक्स्ड Bitcoin supply—हमेशा से उसकी वैल्यू का एक बड़ा कारण रहा है। लेकिन 2025 में Bitcoin supply पे कुछ ज़्यादा ही प्रेशर है। अभी तक 93% Bitcoin माइन हो चुके हैं, और इंस्टीटूशनल डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इस वजह से मार्केट एक पॉसिबल सप्लाई शॉक का सामना कर रहा है। आज हम Bitcoin की घटती सप्लाई के पीछे के कारण जानेंगे, और उनका फ्यूचर पर क्या इम्पैक्ट होगा, उस पर रौशनी डालेंगे है।

Bitcoin Supply के गिरावट के पीछे क्या कारण है?

Bitcoin supply पहले से ही लिमिटेड है—21 million कॉइंस का हार्ड कैप उसके प्रोटोकॉल में हार्डकोडेड है ताकि दुर्लभता बनी रहे। 2025 तक लगभग 19.5 million कॉइंस माइन हो चुके हैं, यानि सिर्फ 7% ही बचे हैं क्रिएट होने के लिए। 

April 2024 के हाल्विंग इवेंट के बाद माइनर रिवार्ड्स 6.25 से घट कर 3.125 BTC पर ब्लॉक हो गए हैं। अब सिर्फ 450 BTC डेली सर्कुलेशन में आते हैं। साथ ही, लॉन्ग-टर्म होल्डर्स अपने कॉइंस होल्ड कर रहे हैं—और लगभग 70% Bitcoin supply एक साल से ज़्यादा से मूव नहीं हुई है। इस कॉम्बिनेशन—यानी कम इशुएंस और होल्डिंग बिहेवियर—की वजह से लिक्विडिटी काफी टाइट हो गयी है।

bitcoin-supply

इंस्टीटूशनल डिमांड का Bitcoin Supply पे क्या प्रभाव पड़ा है?

इंस्टीटूशन्स ने Bitcoin supply के लैंडस्केप को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। बहुत सारा BTC अब एक्सचैंजेस से निकल कर कोल्ड स्टोरेज में जा चूका हैं। 

BlackRock का iShares Bitcoin Trust (IBIT) जैसे Spot Bitcoin ETFs ने May 2025 में लगभग $430 million पर डे के इनफ्लौस देखे—और पूरे महीने में $6.35 billion। ये परचेज़ेस BTC को पूरी तरह से लॉक कर देते हैं, जिससे ट्रेडेबल सप्लाई और कम हो जाती है। 

और भी कॉर्पोरेशंस जैसे Trump Media & Technology Group ($2.5B) और GameStop ($500M) ने भी इन्वेस्ट किया है, जो की Bitcoin supply पे और भी ज़्यादा प्रेशर डाल रहा है। इसके अलावा, नयी Bitcoin-नेटिव कंपनी Twenty One ने भी 42,000 BTC होल्ड करके मार्केट डायनामिक्स को और रीशेप किया है।

Michael Saylor की Strategy Bitcoin Supply के लिए क्यों ज़रूरी है?

Michael Saylor की कंपनी Strategy ने Bitcoin supply नैरेटिव में काफी ज़रूरी रोल प्ले किया है। 2020 से लेकर अब तक Strategy लगभग 582,000 BTC एक्युमुलेट कर चुकी है—जो टोटल सप्लाई का 2.75% है। 

ये एक्युमुलेशन ज़्यादातर बोर्रोविंग, स्टॉक इशुएंस, और कंपनी के कैश से फण्ड की गयी है। Strategy अब दुनिया का सबसे बड़ा पब्लिक Bitcoin होल्डर बन चूका है—क्यूंकि इनके पास तो इतना BTC है जितना कई देशों के सरकार के पास भी नहीं होता !

Saylor की स्ट्रेटेजी, जिसमे वो साप्ताहिक रूप से BTC खरीदते हैं—जो अक्सर डेली इशुएंस से भी ज़्यादा होती है— Bitcoin supply पर और भी दबाव डालता है। इससे लिक्विडिटी क्राइसिस का रिस्क और बढ़ जाता है।

bitcoin-supply

हाल्विंग Bitcoin Supply को कैसे प्रभावित करता है?

हर 4 साल में होने वाला हाल्विंग इवेंट Bitcoin supply के डायनामिक्स में एक मेजर रोल प्ले करता है। 2024 के हाल्विंग के बाद माइनर रिवॉर्ड अब 3.125 BTC पर ब्लॉक हो गया है, और एनुअल इन्फ्लेशन रेट <1% आ गयी है। 

इससे हुआ यह है:

  • रिड्यूस्ड इशुएंस: अब सिर्फ 450 BTC डेली माइन हो रहे हैं, जबकि Strategy का वीकली बाइंग इस नंबर से कई गुना ज़्यादा होता है। 
  • होल्डर कॉन्फिडेंस: लॉन्ग-टर्म होल्डर्स (वेल्स) और ज़्यादा कॉंफिडेंट हो गए हैं और बेचने के मूड में नहीं हैं। 
  • मार्केट में इम्बैलेंस: डिमांड ज़्यादा और सप्लाई कम होने से एक्सचैंजेस के वॉलेट्स में सिर्फ 11% BTC बचा हुआ है—जो 2018 के बाद से सबसे कम है।

bitcoin-supply

क्या 2025 में Bitcoin Supply शॉक हो सकता है?

एक फुल-ब्लोन Bitcoin supply शॉक—जहाँ ट्रेडेबल BTC हद से ज़्यादा दुर्लभ हो जाए—अभी गेरेंटिड नहीं है, लेकिन चान्सेस बढ़ रहे हैं। सिर्फ 11% Bitcoin अभी ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल है—जो एक ड्राई मार्केट का साइन है। 

हाल्विंग-इंड्यूस्ड स्कार्सिटी, इंस्टीटूशनल होर्डिंग, और वेळ एक्युमुलेशन मिलके एक स्लो-बर्निंग स्क्वीज़ क्रिएट कर रहे हैं। अगर रिटेल और कॉर्पोरेट डिमांड ऐसे ही बढ़ती रही, तो प्राइसेस में स्पाइक आना और FOMO का फेज़ आना मुमकिन है—जिससे BTC नए ऑल-टाइम हाइस टच कर सकता है।

आखिर में…

2025 में Bitcoin supply एक काफी क्रिटिकल पॉइंट पे है। दुर्लभता अब सिर्फ एक थ्योरी नहीं है, बल्कि मार्केट का रियल फाॅर्स बन चुकी है। कम माइनिंग रिवार्ड्स, बड़ा इंस्टीटूशनल एक्युमुलेशन, और वेल्स का अग्ग्रेसिव बाइंग—ऐसे मल्टीप्ल फैक्टर्स एक लिक्विडिटी क्रंच क्रिएट कर रहे हैं। इन्वेस्टर्स को इंस्टीटूशनल इनफ्लौस, वेळ एक्टिविटी, और मैक्रोइकॉनॉमिक फैक्टर्स पे नज़र बनाए रखनी चाहिए—ये सब डिसाइड करेंगे की Bitcoin का फ्यूचर कैसे शेप होगा।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक