Listen 0:00

Crypto Market Recovered | 28th April 2025

क्रिप्टो मार्केट ने हफ्ते के शुरुआत में एक ज़बरदस्त रिकवरी फेज़ देखा, लेकिन जल्दी ही मार्केट स्टैबिलाइज़ हो गया, जहाँ मेजर क्रिप्टोकरेन्सिस जैसे Bitcoin और Ethereum ने तगड़े गेन्स रिकॉर्ड किए।

क्रिप्टो मार्केट, खासकर altcoins, पिछले हफ्ते अपनी सबसे बुलिश फेज़ में था, और हम सब ये देखने के लिए उत्सुकः है की इस महीने में आगे क्या क्या होने वाला है। आगे बढ़ने से पहले, हमारे Latest Crypto Market Report ज़रूर चेक करें। 

28 अप्रैल को, CoinMarketCap ने ₹251.93 trillion का मार्केट कैप रिपोर्ट किया। और, जो टॉप-परफार्मिंग करेंसिस हैं, उन्होंने हाल ही के हफ्तों में बहुत बड़े गेन्स देखे हैं, और अब वो नए मार्केट ट्रेंड को सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। 

पिछले हफ्ते की बात करें, तो Bitcoin की प्राइस ₹8,011,152.13 थी, जो की पिछले 24 घंटो में 0.41% का फॉल दिखाती है, लेकिन 7 दिनों में इसकी प्राइस में 8.02% का तगड़ा सर्ज देखा गया। Ethereum की बात करें तो Latest Crypto Market Report के हिसाब से ETH की प्राइस ₹152,393.70 चल रही है, जो पिछले 24 घंटो में 1.28% का फॉल है, पर 7 दिन में इसे 9.52% का काफी बड़ा सर्ज देखने को मिला।

Latest Crypto Market Report: टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस

पिछले हफ्ते में, तीन क्रिप्टोकरेन्सिस ने अपने नए डेवलपमेंट्स से सबका ध्यान खींचा: Sui (SUI), Stellar (XLM), और Monero (XMR).

Latest Crypto Market Report को देखे तो Sui (SUI) की प्राइस में 61.92% का जम्प देखा गया। लेकिन, इस टोकन में पिछले 24 घंटो में 0.45% का मार्जिनल फॉल भी आया। अभी टोकन ₹303.56 पर ट्रेड हो रहा है। 

Stellar (XLM) ने बाकी मेजर क्रिप्टोकरेन्सिस की तुलना में 15.42% का जम्प दिखाया है । वैसे भी, XLM ने पिछले 24 घंटो में 1.10% का प्राइस ड्राप दिखाया और अब ₹24.54 की रेंज में ट्रेड हो रहा है। 

Monero (XMR) टोकन ने पिछले 7 दिनों में 22.06% का विशाल सर्ज देखा। Latest Crypto Market Report के हिसाब से इसमें पिछले 24 घंटो में, 12.94% का राइज़ भी देखा गया है। Monero का प्राइस अब ₹22,322.38 पर ट्रेड हो रहा है।

Latest Crypto Market Report के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स

पिछला हफ्ता क्रिप्टो के लिए 2025 का सबसे बुलिश हफ्ता रहा। आइये इसी बात पर Latest Crypto Market Report के मदद से पिछले दिन के कुछ टॉप क्रिप्टो गेनर्स और लूज़र्स पर एक नज़र डालते है:

Crypto-Market

Latest Crypto Market Report से जानिए क्रिप्टो मार्केट बुलिश कैसे हुआ?

Latest Crypto Market Report के मुताबिक क्रिप्टो मार्केट ने पिछले हफ्ते (अप्रैल 21–27, 2025) में शार्प रिबाउंड दिखाया, जो की ट्रेड टेंशन्स के कम होने और इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस के बढ़ने के वजह से हुआ। ग्लोबल रिसेशन का दर, जो प्रेजिडेंट ट्रम्प के reciprocal tariff अनाउंसमेंट्स के बाद स्टार्ट हुआ था, अब फेड हो गया है, क्यूंकि Treasury Secretary Scott Bessent ने US-China ट्रेड डी-एसकलेशन की संभावना को सिग्नल किया है, जिस से रिस्क एसेट्स को काफी बूस्ट मिला। 

इसी के साथ, Latest Crypto Market Report में देखे कैसे Crypto Fear & Greed Index ने 74 टच किया, जो की बढ़ते हुए ऑप्टिमिस्म को दिखाता है। लेकिन, ध्यान से काम लेना भी काफी ज़रूरी है क्यों की Federal Reserve अपनी पॉलिसीस कभी भी शिफ्ट कर सकते है।

Latest Crypto Market Report: पिछले हफ्ते की ट्रेंडिंग खबरे
  • Latest Crypto Market Report के मुताबिक Ripple (XRP) अब भारत में सबसे ज़्यादा ट्रेडेड क्रिप्टोकरेन्सिस बनी है जनुअरी-मार्च 2025 के क्वार्टर में, जो की Bitcoin को भी पीछे छोड़ चुकी है। ये स्पाइक Shiba Inu को टॉप रैंक से निचे ले आयी और XRP में बढ़ते हुए ट्रेडिंग इंटरेस्ट को दिखाता है, जो की ग्लोबल मार्केट कंडीशंस में हुए बदलाव के साथ हो रहा है। 
  • Russia अपना गवर्नमेंट-बैक्ड क्रिप्टो एक्सचेंज बनाने की तैयारी कर रहा है, जो एक एक्सपेरिमेंटल लीगल फ्रेमवर्क के अंदर काम करेगा। ये एक्सचेंज सिर्फ रईस इन्वेस्टर्स के लिए ओपन होगा, क्यूंकि वहा की सरकार अभी डिजिटल फाइनांशियल टूल्स को इन्वेस्टीगेट कर रहा है और अपनी डोमेस्टिक क्रिप्टो पेमेंट बेन को मेन्टेन कर रहा है। 
  • US Federal Reserve Board ने बैंक्स के लिए अपना क्रिप्टो रेगुलेटरी गाइडेंस अपडेट किया है, जिसमे डिजिटल करेंसिस और डॉलर टोकन या stablecoin एक्टिविटीज़ को डील करने की अल्लोवेन्सेस शामिल हैं।
Latest Crypto Market Report पर SunCrypto की राय

क्रिप्टो मार्केट का रीसेंट बुलिश ट्रेंड उसकी डायनामिक एवोलुशन को दिखाता है, जिसमे गेन्स और इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस का बढ़ना देखा गया है।  ये डेवलपमेंट इंस्टीटूशनल इंटरेस्ट और टेक्नोलॉजिकल अडवांसमेंट्स को दर्शाता है। 

इन सब डेवलपमेंट्स के बावजूद, मार्केट की इन्ट्रिंसिक वोलैटिलिटी अभी भी है। बड़े रिस्क्स को नेविगेट करने के लिए, इन्वेस्टर्स को ध्यान रखना चाहिए, एक्सटेंसिव रिसर्च करनी चाहिए, और अलग-अलग टैक्टिस का इस्तेमाल करना चाहिए। हालाँकि रीसेंट बुलिश ट्रेंड ग्रेट है, क्रिप्टो मार्केट को केयर और लॉन्ग-टर्म माइंडसेट के साथ एप्रोच करना ज़रूरी है। 

Latest Crypto Market Report जैसे और भी क्रिप्टो संबधित कंटेंट जैसे इन्फॉर्मेशनल ब्लोग्स, और क्रिप्टो न्यूज़ के लिए, Suncrypto Academy को ज़रूर चेक करें।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

Related Posts

prompt-token

2025 में भारत में PROMPT Token कैसे खरीदे?

PROMPT Token का जन्म हुआ Wayfinder Ecosystem से, जिसके साथ क्रिप्टो में एक नया अध्याय

crypto-roundup

Weekly Crypto Roundup| 25th अगस्त 2025

इस हफ्ते का crypto roundup एक पुलबैक मार्केट को दिखाता है, जहा Bitcoin और Ethereum

soon-token

2025 में भारत में SOON Token कैसे खरीदे?

ब्लॉकचैन के इस तेज़ी से बदलते हुए लैंडस्केप में, SOON Token एक क्रांतिकारी एप्रोच लेकर