Listen 0:00

Reciprocal Tariffs से क्रिप्टो पर क्या असर पड़ता है?

Reciprocal tariffs एक दो धारी तलवार जैसे हैं — एक तरफ ये ट्रेड को बरबाद करते हैं, दूसरी तरफ ये क्रिप्टो सेक्टर में नए मौके क्रिएट करते हैं। 

आज के समय में जब trade wars चल रहे हैं और सारे देश अपने इकनोमिक बॉर्डर्स टाइट कर रहे हैं, वही reciprocal tariffs एक ताकतवर वेपन बन गए हैं। ये tit-for-tat टैक्स, जैसे 2025 के U.S.-China ट्रेड फाइट में देखे गए है, सिर्फ चीज़ें मेहेंगी नहीं करते, बल्कि पूरा इकॉनमी हिला देते हैं — फार्मिंग से लेके क्रिप्टो तक, हर सेक्टर पर इसका असर दिखाई देता है।

Reciprocal Tariffs क्या होते हैं?

Reciprocal tariffs का मतलब है जब एक देश किसी दुसरे देश की इम्पोर्टेड गुड्स पे टैक्स लगाता है, क्यूंकि उस देश ने भी उसकी एक्सपोर्ट्स पे ऐसा ही किया होता है। ये tit-for-tat स्टाइल होता है, मानो दोनों देश एक दूसरे को कह रहे हो “तुमने लगाया तो हम भी लगाएंगे।” इसका एहम लक्ष्य होता है फेयर ट्रेड बनाए रखना या अनफेयर प्रक्टिसेस का जवाब देना। 

Reciprocal Tariffs का ये कांसेप्ट पहली बार 1930s में मशहूर हुआ था जब U.S. ने Reciprocal Trade Agreements Act पास किया था, जिसमे देशों के साथ मिलके ट्रेड बैरियर्स कम करने की बात हुई थी। लेकिन 2025 में, खासकर U.S.-China के युद्ध के दौरान, इसका टोन काफी अग्ग्रेसिव हो गया था। President Donald Trump ने Chinese प्रोडक्ट्स पे पहले 10% से शुरू करके 145% तक reciprocal tariffs लगाए, और China ने भी जवाब में अमरीकी सामान पे 125% तक का टैक्स लगा दिया।

Reciprocal-Tariffs

Reciprocal Tariffs कैसे काम करते हैं?

Reciprocal tariffs काफी ध्यान से कैलकुलेट किए जाते हैं — और खासकर जब ट्रेड बैलेंस ठीक नहीं होता। 2025 में, U.S. ने ये फार्मूला अप्लाई किया:

Tariff (%) = (Trade Deficit ÷ Imports) × 100 ÷ 2

उदहारण के लिए: अगर U.S. का China के साथ $291.9 billion का ट्रेड डेफिसिट है और इम्पोर्ट्स $438.9 billion के हैं, तो reciprocal tariff आया 33.25%, जिसको राउंड ऑफ करके 34% लगा दिया गया। ये एक्सिस्टिंग tariffs के ऊपर लगता है, मतलब इम्पोर्टर्स को चीज़ें और भी मेहेंगी मिलती हैं। 

China ने भी जवाब दिया, लेकिन बिना किसी फिक्स्ड फार्मूला का इस्तेमाल किए। उन्होंने भी U.S. गुड्स पे tariffs 34% से लेके 125% तक बढ़ा दिए — खासकर एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स पे। ऐसे बैक-एंड-फोर्थ से सप्लाई चेन्स बिगड़ जाती हैं और हर इंडस्ट्री —कॉस्ट का प्रेशर महसूस करती है। 

क्रिप्टो मार्केट पे Reciprocal Tariffs का क्या असर होता है?

Reciprocal tariffs से क्रिप्टो मार्केट में काफी वोलैटिलिटी आ जाती है। April 2025 में जब U.S. ने Chinese इम्पोर्ट्स पे 50% tariff लगाया, तो Bitcoin का प्राइस $94,871 से गिर के $74,500 हो गया, और Ether भी 20% से ज़्यादा गिर गया। 

लोग पैनिक में सेल करने लगते हैं, जिससे और क्रैश होता है। लेकिन जब Trump ने 90-day पॉज अनाउंस किया, मार्केट्स थोड़ा स्टेबल हो गए, और Bitcoin वापस $93,000 पार कर गया। 

U.S. के माइनर्स को भी दिक्कत होती है, क्यूंकि Chinese हार्डवेयर पे reciprocal tariffs 22%-36% तक बढ़ गए हैं। इस वजह से छोटे माइनिंग बिज़्नेसेस या तो बंद हो जाते हैं या शिफ्ट करने लगते हैं, जबकि बड़े प्लेयर्स ऐसे समय में भी एडजस्ट कर लेते हैं। 

Reciprocal tariffs के अनिश्चितता से लोग क्रिप्टो को सुरक्षित ऑप्शन समझने लगते हैं।

Reciprocal-Tariffs

क्रिप्टो इन्वेस्टर्स क्या कर सकते हैं?

जब मार्केट अनिश्चित हो, तब एक स्मार्ट स्ट्रेटेजी ज़रूरी हो जाती है। Reciprocal tariffs के समय, एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो रखना बेस्ट होता है — Bitcoin जैसे एस्टाब्लिशड कॉइंस के साथ कुछ नए altcoins में भी इन्वेस्ट करो, ताकि रिस्क कम हो। 

2025 में U.S. ने एक स्ट्रेटेजिक क्रिप्टो रिज़र्व बनाया था जिसमे Bitcoin और Ether रखे गए — ये सिग्नल था की सरकार भी लॉन्ग-टर्म क्रिप्टो में भरोसा कर रही है। 

जो भी इन्वेस्ट कर रहा है, उनको reciprocal tariffs और इकनोमिक न्यूज़ का अपडेट लेना चाहिए ताकि वो ठीक समय पे निर्णय ले सके।

Reciprocal-Tariffs

आखिर मे…

Reciprocal tariffs एक दो धारी तलवार जैसे हैं — एक तरफ ये ट्रेड को बरबाद करते हैं, दूसरी तरफ ये क्रिप्टो सेक्टर में नए मौके क्रिएट करते हैं।  डेवलपिंग देशो को ज़्यादा प्रेशर फेस करना पड़ता है, और ओवरआल मार्केट्स वोलेटाइल हो जाते हैं। लेकिन इस सब के बीच, क्रिप्टो एक मज़बूत विकल्प बन के उभर रहा है — जो ट्रेडिशनल इकनोमिक समस्याओं के खिलाफ एक सिक्योर ऑप्शन हो सकता है। इसी वजह से इंस्टीटूशनल और रिटेल इन्वेस्टर्स दोनों क्रिप्टो में ज़्यादा इंटरेस्ट दिखाने लगे हैं।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक